भारत के प्रमुख हाथी रिजर्व

 भारत के प्रमुख हाथी रिजर्व क्षेत्र 

भारत सरकार द्वारा हाथियों के संरक्षण के लिए 1992 में प्रोजेक्ट एलिफैंट की शुरुआत की। इस प्रोजेक्ट के तहत हाथियों की विशेष देखभाल के लिए हाथी (एलिफैंट) रिजर्व केन्द्रों की स्थापना की गई। वर्तमान में भारत में कुल 30 हाथी रिजर्व क्षेत्र हैं। हाथी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रथम अनुसूची में शामिल है। भारत सरकार ने 2010 में हाथी को राष्ट्रीय धरोहर पशु घोषित किया। विश्व में हाथी तीन प्रकार के पाते जाते हैं-
  1. अफ्रीकन बुस हाथी
  2. अफ्रीकन फारेस्ट हाथी
  3. एशियन हाथी

 प्रत्येक 5 वर्ष में हाथियों की गणना की जाती है। भारत सरकार ने अगस्त 2017 में हाथियों की गणना के बाद उसके आंकड़े जारी किए। इस गणना में कुल हाथियों की संख्या 27317 थी। 

हाथियों की गणना Dang decay formula से की जाती है


2017 की अन्तिम रिपोर्ट 2019 में जारी की गई। जिसके अनुसार भारत में 29964 हाथी है। हाथियों की संख्या में निम्न राज्य शीर्ष पर हैं-
  1. कर्नाटक – 6049 हाथी
  2. असम    – 5719 हाथी
  3. केरल    – 3054 हाथी
 वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पहली बार बंदी  हाथियों की गणना की गई।
भारत के प्रमुख हाथी रिजर्व क्षेत्र

हाथी रिजर्व क्षेत्र की सूची(Elephant Reserve List in Hindi)

राज्य हाथी रिजर्व क्षेत्र
केरल 1. वायनाड हाथी रिजर्व
2. नीलांबुर हाथी रिजर्व
3. अन्ननाईमुडी हाथी रिजर्व
4. पेरियार हाथी रिजर्व
तमिलनाडु 1. नीलगिरी हाथी रिजर्व
2. कोयम्बतूर हाथी रिजर्व
3. अन्नामलाई हाथी रिजर्व
4. श्री बिल्लीपुथुर हाथी रिजर्व
छत्तीसगढ़ 1. लेमरू हाथी रिजर्व
2. तमोर पिंगला हाथी रिजर्व
3. बादल खोल हाथी रिजर्व
ओडिशा 1. मयूर भंज हाथी रिजर्व
2. महानदी हाथी रिजर्व
3. संबलपुुर हाथी रिजर्व
4. वैैैतरनी हाथी रिजर्व
5. दक्षिणी ओडिशा हाथी रिजर्व
असम 1. सोनितपुर हाथी रिजर्व
2. दिहांग पटकाई हाथी रिजर्व
3. काजीरंगा हाथी रिजर्व
4. धनश्री हाथी रिजर्व
5. चिरंग रिपु हाथी रिजर्व
पश्चिम बंगाल 1. मयूर झरना हाथी रिजर्व
2. पूर्वी दुआर हाथी रिजर्व
मेघालय 1. गारो हिल्स हाथी रिजर्व
2. खासी हिल्स हाथी रिजर्व
झारखंड 1. सिंहभूमि हाथी रिजर्व
अरुणाचल प्रदेश 1. कोमांग हाथी रिजर्व
2. दक्षिण अरुणाचल प्रदेश हाथी रिजर्व
नागालैंड 1. इन्ताकी हाथी रिजर्व
2. सिंहफंन हाथी रिजर्व
कर्नाटक 1. डाडेली हाथी रिजर्व
2. मैसूर हाथी रिजर्व 
आंध्र प्रदेश 1. रायला हाथी रिजर्व
उत्तराखंड 1. शिवालिक हाथी रिजर्व
उत्तर प्रदेश 1. उत्तर प्रदेश हाथी रिजर्व

हाथी रिजर्व क्षेत्र से बनने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न-

1. भारत का पहला हाथी रिजर्व कौन-सा है/First Elephant reserve of ​​India?
a. काजीरंगा हाथी रिजर्व
b. मानस हाथी रिजर्व
c. सिंहभूम हाथी रिजर्व 
d. मयूरझरना हाथी रिजर्व
Ans-c
2. 30 वां हाथी रिजर्व कौन-सा है /30th Elephant Reserve ?
a. मानस हाथी रिजर्व
b. काजीरंगा हाथी रिजर्व
c. शिवालिक हाथी रिजर्व
d. सिंह फन हाथी रिजर्व (नागालैंड)
Ans-d

3. भारत का 29 वां हाथी रिजर्व कौन-सा है 
a. मानस हाथी रिजर्व
b. शिवालिक हाथी रिजर्व
c. डांडोली हाथी रिजर्व (कर्नाटक)
d. मसूर हाथी रिजर्व
Ans-c
4. भारत का सबसे बड़ा हाथी रिजर्व कौन-सा है India’s largest elephant reserve?
a. मानस हाथी रिजर्व
b. काजीरंगा हाथी रिजर्व
c. मैसूर हाथी रिजर्व
d. नीलगिरी हाथी रिजर्व
Ans-c
5. सबसे ज्यादा हाथियों की संख्या भारत के किस राज्य में है?
a. कर्नाटक
b. असम
c. ओडिशा
d. केरल
Ans-a

2017 की गणना के अनुसार हाथियों की संख्या में शीर्ष राज्य कर्नाटक(6049), असम(5719), केरल(3054) हैं। तथा हाथियों की कुल संख्या 29964 है।

6. भारत सर्वाधिक बंदी हाथी किस राज्य में हैं ?
a. असम
b. ओडिशा
c. केरल
d. तमिलनाडु
Ans-a
7. भारत का पहला हाथी अस्पताल कहां खोला गया ?
a. आगरा
b. मथुरा 
c. बरेली 
d. कर्नाटक
Ans- b
8. हाथी पुनर्वास केंद्र कहां स्थित है ?
a. तमिलनाडु
b. ओडिशा
c. वोट्टूर, केरल
d. असम
Ans-c
9. भारत सरकार द्वारा हाथी को राष्ट्रीय धरोहर पशु कब घोषित किया ?
a. 2011
b. 2010
c. 2015
d.1992
Ans-b
10. मयूरभंज हाथी रिजर्व क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?
a. ओडिशा
b. तमिलनाडु
c. पश्चिम बंगाल
d. मेघालय
Ans-a

हाथियों से जुड़े 10 रोचक तथ्य-

  1. हाथी झुंड में रहना पसंद करते है, झुंड में केवल हथिनियां और बच्चे रहते हैं।
  2. झुंड का नेता बुजुर्ग हथिनी होती है।
  3. झुंड में 10-12 हथिनी और बच्चे होते हैं।
  4. एक बड़ा हाथी एक दिन में 100 किग्रा से ज्यादा पत्ते व झाड़ियां खा लेता है।
  5. हाथी 1 दिन में 2-4 घन्टे ही सोता है।
  6. हाथी कीचड़ में खेलना पसंद करता है।
  7. हाथी को गर्मी लगने पर अपने कान हिलाकर हवा कर लेता है।
  8. तीन माह के हाथी का वजन 200 किग्रा होता है।
  9. हाथी 14-15 वर्ष तक झुंड में रहते हैं, फिर वे झुंड छोड़ देते हैं अकेले रहते हैं।
  10. हाथी भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु है। 
इसे भी पढ़ें-

2 thoughts on “भारत के प्रमुख हाथी रिजर्व”

Leave a Comment