जिस तरह भारत में या केंद्र में राष्ट्रपति होता है उसी प्रकार राज्य में एक राज्यपाल होगा। संविधान में राज्यपाल का उल्लेख अनुच्छेद 153 में किया गया है। राजपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 155 के तहत करता है। राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख राज्यपाल होता है। राज्यपाल पद पर नियुक्त के लिए निम्नलिखित योग्यता आपेक्षित हैं।
राज्यपाल बनने की योग्यताएं-
- वह भारत का नागरिक हो।
- वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।
- वह राज्य विधानसभा का सदस्य चुने जाने के योग्य हो।
- वह किसी लाभ के पद पर पदस्थ ना हो।
- वह पागल या दिवालिया ना हो।
- राज्यपाल का कार्यकाल 5 वर्ष होता है।
राज्यपाल के कार्य एवं शक्तियां-
- राज्य के मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राज्यपाल करता है।
- राजपाल राज के प्रशासन के संबंध में मुख्यमंत्री से सूचना प्राप्त कर सकता है।
- पदावधि के दौरान राज्यपाल की गिरफ्तारी नहीं हो सकती।
- राज्यपाल का वेतन ₹110000 प्रति महीना मिलता है।
- राष्ट्रपति शासन के समय राज्यपाल केंद्र के अभिकर्ता के रूप में शासन चलाता है।
- राज्य विधानसभा को राज्यपाल भंग कर सकता है।
- राज्य विधान मंडल के सत्र को राज्यपाल है या हो तथा स्थगित करता है।
- राज्यपाल धन विधेयक के अतिरिक्त अन्य सभी विधायकों को राष्ट्रपति के लिए आरक्षित कर सकता है।
- राज्य विधानसभा में धन विधेयक पेश करने के लिए राज्यपाल की अनुमति आवश्यक है।
उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची- (1947 से अब तक)
क्र.सं. | राज्यपाल | कार्यकाल आरम्भ | कार्यकाल समाप्त |
---|---|---|---|
1. | सरोजनी नायडू | 15 अगस्त 1947 | 1 मार्च 1949 |
2. | बी बी मलिक | 2 मार्च 1949 | 2 मई 1949 |
3. | होरमसजी मोदी | 2 मई 1949 | 1 जून 1952 |
4. | कन्हैया लाल मणिकलाल मुंशी | 02 जून 1952 | 9 जून 1957 |
5. | बराहगिरी बेंकटगिरी | 10 जून 1957 | 30 जून 1960 |
6. | बर्गुला रामकृष्ण राय | 01 जुलाई 1960 | 15 अप्रैल 1962 |
7. | विश्वनाथ दास | 16 अप्रैल 1962 | 30 मार्च 1967 |
8. | बेजबाड़ गोपाल रेड्डी | 01 मई 1967 | 31 जून 1972 |
9. | शशीकांत शर्मा | 1 जुलाई 1975 | 13 नवम्बर 1972 |
10. | अकबर अली खान | 14 नवम्बर 1972 | 24 अक्टूबर 1974 |
11. | मर्री चेन्ना रेड्डी | 24 अक्टूबर 1974 | 1 अक्टूबर 1977 |
12. | गणपतराव देव जी तापसे | 02 अक्टूबर 1977 | 27 फरवरी 1980 |
13. | चन्द्रशेखर नारायण | 28 फरवरी 1980 | 30 मार्च 1985 |
14. | मोहम्द उसमान आरिफ | 31 मार्च 1985 | 11 फरवरी 1990 |
15. | वी सत्य नारायण रेड्डी | 12 फरवरी 1990 | 25 मई 1993 |
16. | मोती लाल बोरा | 26 मई 1993 | 03 मई 1996 |
17. | मुहम्द शफी कुरैशी | 04 मई 1996 | 19 जुलाई 1996 |
18. | रमेश भंडारी | 20 जुलाई 1996 | 17 मार्च 1998 |
19. | मुहम्द शफी कुरैशी | 18 मार्च 1998 | 19 अप्रैल 1998 |
20. | सूरजभान | 20 अप्रैल 1998 | 23 नवम्वर 2000 |
21. | विष्णुकांत शास्त्री | 24 नवम्वर 2000 | 02 जुलाई 2004 |
22. | सुदर्शन अग्रवाल | 03 जुलाई 2004 | 07 जुलाई 2004 |
23. | टी वी राजेश्वर | 08 जुलाई 2004 | 27 जुलाई 2009 |
24. | बनबारी लाल जोशी | 28 जुलाई 2009 | 17 जून 2014 |
25. | अजीज कुरैशी | 17 जून 2014 | 13 जुलाई 2014 |
26. | राम नाइक | 14 जुलाई 2014 | 29 जुलाई 2019 |
27. | आनन्दी बेन पटेल | 29 जुलाई 2019 | अब तक |
9. | शशीकांत शर्मा | 1 जुलाई 1975 | 13 नवम्बर 1972 |
राज्यपाल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
1. उत्तर प्रदेश का पहला राज्यपाल कौन था?
Ans- सरोजनी नायडु
2. उत्तर प्रदेश की पहला पुरुष का राज्यपाल कौन है?
Ans- बी बी मलिक
3. संविधान में राज्यपाल का उल्लेख किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है?
Ans- अनुच्छेद 153
4. राज्यपाल बनने की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
Ans- 35 वर्ष
यह भी पढ़ें-