उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची | up ke rajyapal ki list in pdf

up ke rajyapal ki list in pdf


जिस तरह भारत में या केंद्र में राष्ट्रपति होता है उसी प्रकार राज्य में एक राज्यपाल होगा।  संविधान में राज्यपाल का उल्लेख अनुच्छेद 153 में किया गया है। राजपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 155 के तहत करता है। राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख राज्यपाल होता है। राज्यपाल पद पर नियुक्त के लिए निम्नलिखित योग्यता आपेक्षित हैं।

राज्यपाल बनने की योग्यताएं-

  • वह भारत का नागरिक हो।
  • वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।
  • वह राज्य विधानसभा का सदस्य चुने जाने के योग्य हो।
  • वह किसी लाभ के पद पर पदस्थ ना हो।
  • वह पागल या दिवालिया ना हो।
  • राज्यपाल का कार्यकाल 5 वर्ष होता है।

राज्यपाल के कार्य एवं शक्तियां-

  • राज्य के मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राज्यपाल करता है।
  • राजपाल राज के प्रशासन के संबंध में मुख्यमंत्री से सूचना प्राप्त कर सकता है।
  • पदावधि के दौरान राज्यपाल की गिरफ्तारी नहीं हो सकती।
  • राज्यपाल का वेतन ₹110000 प्रति महीना मिलता है।
  • राष्ट्रपति शासन के समय राज्यपाल केंद्र के अभिकर्ता के रूप में शासन चलाता है।
  • राज्य विधानसभा को राज्यपाल भंग कर सकता है।
  • राज्य विधान मंडल के सत्र को राज्यपाल है या हो तथा स्थगित करता है।
  • राज्यपाल धन‌ विधेयक के अतिरिक्त अन्य सभी विधायकों को राष्ट्रपति के लिए आरक्षित कर सकता है।
  • राज्य विधानसभा में धन विधेयक पेश करने के लिए राज्यपाल की अनुमति आवश्यक है।

उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची- (1947 से अब तक)

क्र.सं. राज्यपाल कार्यकाल आरम्भ कार्यकाल समाप्त
1. सरोजनी नायडू 15 अगस्त 19471 मार्च 1949
2.  बी बी मलिक 2 मार्च 1949
2 मई 1949
3.  होरमसजी मोदी
2 मई 1949 1 जून 1952
4.कन्हैया लाल मणिकलाल मुंशी  02 जून 19529 जून 1957
5. बराहगिरी बेंकटगिरी10 जून 1957 30 जून 1960
6. बर्गुला रामकृष्ण राय01 जुलाई 1960 15 अप्रैल 1962
7. विश्वनाथ दास 16 अप्रैल 196230 मार्च 1967
8. बेजबाड़ गोपाल रेड्डी 01 मई 1967 31 जून 1972
9. शशीकांत शर्मा1 जुलाई 1975 13 नवम्बर 1972 
10.अकबर अली खान 14 नवम्बर 197224 अक्टूबर 1974
11. मर्री चेन्ना रेड्डी
24 अक्टूबर 1974
1 अक्टूबर 1977
12. गणपतराव देव जी तापसे02 अक्टूबर 1977 27 फरवरी 1980
13.चन्द्रशेखर नारायण 28 फरवरी 198030 मार्च 1985
14. मोहम्द उसमान आरिफ 31 मार्च 1985 11 फरवरी 1990
15. वी सत्य नारायण रेड्डी12 फरवरी 1990 25 मई 1993
16.मोती लाल बोरा 26 मई 199303 मई 1996
17. मुहम्द शफी कुरैशी04 मई 1996 19 जुलाई 1996
18. रमेश भंडारी20 जुलाई 1996 17 मार्च 1998
19.मुहम्द शफी कुरैशी 18 मार्च 199819 अप्रैल 1998
20. सूरजभान 20 अप्रैल 1998 23 नवम्वर 2000
21.विष्णुकांत शास्त्री 24 नवम्वर 200002 जुलाई 2004
22. सुदर्शन अग्रवाल 03 जुलाई 2004 07 जुलाई 2004
23. टी वी राजेश्वर08 जुलाई 2004 27 जुलाई 2009
24.बनबारी लाल जोशी28 जुलाई 200917 जून 2014
25.  अजीज कुरैशी17 जून 2014 13 जुलाई 2014
26. राम नाइक14 जुलाई 2014 29 जुलाई 2019
27.आनन्दी बेन पटेल 29 जुलाई 2019अब तक
9. शशीकांत शर्मा1 जुलाई 1975 13 नवम्बर 1972 

राज्यपाल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

1. उत्तर प्रदेश का पहला राज्यपाल कौन था?
Ans- सरोजनी नायडु

2. उत्तर प्रदेश की पहला पुरुष का राज्यपाल कौन है?
Ans- बी बी मलिक

3. संविधान में राज्यपाल का उल्लेख किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है?
Ans- अनुच्छेद 153

4. राज्यपाल बनने की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
Ans- 35 वर्ष

यह भी पढ़ें-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ