इस पोस्ट में बात करेंगे भारत के जलप्रपात के बारे में जो भारत में कहां कहां पाए जाते हैं। या किन किन राज्यों में पाए जाते हैं, तथा उन से बनने वाले प्रश्नों के बारे में कवर करेंगे। और देखेंगे कौन सा जलप्रपात सबसे छोटा है, और कौन सा जलप्रपात सबसे बड़ा है, तथा किस नदी पर कौन सा जलप्रपात है। यह टॉपिक परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है यह प्रदेश की प्रतियोगी परीक्षाओं में इस तरह के टापिक से अधिकतर प्रश्न पूछे जाते हैं।
भारत के प्रमुख जलप्रपात |
यह अधिकतर प्रायद्वीपीय भारत में पाए जाते हैं इन्हें झरना भी कहते हैं जलप्रपात को सरल रूप से समझने के लिए जलप्रपात तो की राज्यवार सूची के रूप में दिया गया है। जिसे आप आसानी से समझ सकते हैं।
जलप्रपात या झरना किसे कहते हैं
किसी ऊंचे स्थान या पहाड़ से पानी का नीचे गिरना जलप्रपात या झरना कहलाता है। भारत में सबसे बड़ा जलप्रपात कुंचिकल जलप्रपात है। जो कर्नाटक राज्य में वाराही नदी पर स्थित है। जिसकी ऊंचाई 435 मीटर है।
भारत के जलप्रपातों की सूची (List of Waterfalls in India)
जल प्रपात | किस नदी पर स्थित है |
ऊंचाई |
---|---|---|
जोग या गारसोप्पा (महत्मा गाॅधी जलप्रपात) | शरावती नदी | 255 मीटर |
येना जल प्रपात | नर्मदा नदी | 183 मीटर |
बिहार जलप्रपात | टोंस नदी | 100 मीटर |
धुंआधर जलप्रपात | नर्मदा नदी | 50 मीटर |
हुंडरू जलप्रपात | स्वर्ण रेखा नदी | 98 मीटर |
शिव समुद्रम् जलप्रपात | कावेरी नदी | 90 मीटर |
गोकक जलप्रपात | कृष्णा की सहायक, गोकक नदी | 55 मीटर |
पायकारा जलप्रपात | नीलगिरी, तमिलनाडु | |
चूलिया जलप्रपात |
चम्बल नदी | 18 मीटर |
पुनासा जलप्रपात | चम्बल नदी | 12 मीटर |
मंधार जलप्रपात | चम्बल नदी | 12 मीटर |
भारत में राज्यवार जलप्रपातों का विवरण
तमिलनाडु के जलप्रपात
⭐ पाइकारा जलप्रपात (पाइकारा नदी पर)
⭐ होगेनक्कल जलप्रपात (कावेरी नदी पर, ऊंचाई 20 मी.)
⭐ थलैयर जलप्रपात (मंजलार नदी पर, पालनी की पहाडी, जिला डिण्डीगुल, तमिलनाडु)
कर्नाटक के जलप्रपात
⭐ जोग जलप्रपात (शरावती नदी पर, ऊंचाई 253 मी.
⭐ शिवसमुद्रम जलप्रपात (कावेरी नदी पर, ऊंचाई 98 मी.)
⭐ दूधसागर जलप्रपात (माडवी नदी पर, ऊंचाई 30 मी.)
⭐ कुंचिकल जलप्रपात (वराही नदी पर, ऊंचाई 435 मी.)
झारखंड के जलप्रपात
⭐ हुंडारू जलप्रपात (स्वर्ण नदी पर, ऊंचाई 74 मी.)
मध्यप्रदेश के जलप्रपात
⭐ कपिलधारा जलप्रपात (नर्मदा नदी पर, ऊंचाई 33 मी.)
⭐ धुंआधार जलप्रपात (नर्मदा नदी पर, ऊंचाई 15 मी.)
उडीसा के जलप्रपात
⭐ डुडुमा जलप्रपात
⭐ बरेही जलप्रपात (वुधावलंगा नदी पर, सिम्लीपाल राष्ट्रीय उद्यान)
⭐ खडाधार जलप्रपात (कोरापानी नाला (सुंदरगढ , ओडिसा में)
मेघालय के जलप्रपात
⭐ नोहकालिकाई जलप्रपात
⭐ लांगशियांग (खासी पहाडी पर)
छत्तीसगढ़ के जलप्रपात
⭐ चित्रकूट जलप्रपात (इन्द्रावती नदी पर)
केरल के जलप्रपात
⭐ सोचीपारा जलप्रपात (वायनाड जिला, केरल)
महाराष्ट्रा के जलप्रपात
⭐कुने जलप्रपात (लोनवाला, पुणे महाराष्ट्र)
0 टिप्पणियाँ