UPTET Model paper 2021 : क्या आप को पता है बाल मनोविज्ञान के इन प्रश्नो के उत्तर

 UPTET माॅडल पेपर 2021 ( बालविकाश एवं बाल मनोविज्ञान )

UPTET Model paper 2021 :  क्या आप को पता है बाल मनोविज्ञान के इन प्रश्नो के उत्तर

1.  अधिगम निर्योग्यता लक्षण है।
a. भागने की प्रवृत्ति होना 
b. अशांत ऊर्जावान एवं विध्वंसक होना 
c. अवधान संबंधी बाधा
d. अभिप्रेरणा का अभाव
Ans – c
2. शारीरिक निर्योग्यता वाले व्यक्ति के लिए निम्न में से कौन सी युक्ति रक्षा तंत्र में सबसे संतोषजनक होगी?
a. तादात्मीकरण
b. विवेककीकरण
c. अति कल्पना
d. इनमें से कोई नहीं
Ans – c
3. निम्न में से कौन-सी पिछड़े हुए बालकों की विशेषता नहीं है।
a. अपनी प्रकृति प्रदत्त योग्यताओं से कम स्तर की शैक्षिक उपलब्धि का प्रदर्शन करते हैं।
b. सामान्य विद्यालय कार्य के साथ हुए गति नहीं रख पाते।
c. अपनी आयु के बालकों से काफी बिगड़ जाते हैं।
d. कम बुद्धि रखते हैं
Ans – d
4. चिन्न भाषा एवं श्रवण दृश्य विधियों का प्रयोग किन बालकों की शिक्षा के लिए उपयोगी है।
a. प्रतिभाशाली 
b. मंदित श्रवण वाले 
c. पिछड़ा बालक
d. समस्यात्मक बालक
Ans – b

5. श्रवण बाधित बच्चों को पढ़ाने के लिए क्या प्रयुक्त की जाती है।
a. ब्रेललिपि
b. सांकेतिक भाषा 
c. यंत्र
d. उपरोक्त सभी
Ans – b
6. निम्न में से कौन सी मानसिक मंदता की विशेषता नहीं है?
a. बुद्धि लब्धि का 25 से 70 के मध्य होना 
b. धीमी गति से सीखना एवं दैनिक जीवन की क्रियाओं को ना कर पाना 
c. वातावरण के साथ अनुकूलन में कठिनाई
d. अन्तवैयक्तिक संबंधों का कमजोर होना
Ans – d
7. हस्तशिल्प की शिक्षा दी जानी चाहिए ।
a. सामान्य बालक को
b. पिछड़े बालक को
c. मंदबुद्धि बालक को
d. प्रखर बुद्धि बालक को
Ans – b
8. शिक्षा में विकास को लेकर फ्रोबेल का मुख्य योगदान है।
a. वाणिज्यक शिक्षणालय
b. बालवाड़ी
c. पब्लिक स्कूल
d. लेटने स्कूल
Ans – b
9. विद्यालय क्षेत्र में रचनात्मक निर्धारकों को जानने के लिए कौन सा उपागम नहीं है।
a. वार्तालाप कौशल
b. बहुविकल्पीय प्रश्न
c. परियोजना कार्य
d. मौखिक प्रश्न
Ans – b
10. रचनात्मक लेख का नियोजन होना चाहिए।
a. केवल उन छात्रों के लिए जो कक्षा स्तर पर पढ़ते हैं
b. केवल उन छात्रों के लिए जो लंबे वाक्य को लिख सकते हैं 
c. केवल उन छात्रों के लिए जो समाचार पत्र के लिए लिखना चाहते हैं
d. सभी छात्रों के लिए
Ans – d
11. प्राथमिक विद्यालयों के बालकों के लिए निम्न में किसे बेहतर मानते हैं।
a. वीडियो अनुरूपण 
b. प्रदर्शन
c. स्वयं द्वारा किया गया अनुभव
d. सभी
Ans – c
12. निम्न में कौन सा कथन शिक्षण के बारे में सत्य नहीं है।
a. शिक्षण में सुधार किया जा सकता है 
b. शिक्षण औपचारिक एवं अनौपचारिक है
c. शिक्षण विज्ञान के साथ-साथ कला भी है
d. शिक्षण अनुवेशन है
Ans – d
13. निम्न में कौन सा उदाहरण अधिगम को प्रदर्शित करता है।
a. हाथ जोड़कर अध्यापक का अभिवादन करना
b. स्वादिष्ट भोजन देखकर मुंह में लार का आना
c. चलना, भागना, फेंकना 3 से 5 वर्ष की अवस्था में
d. सभी
Ans – c
14. स्मिथ ने शिक्षण की त्रिधुर्वीय प्रक्रिया में कार्यवाहक माना है।
a. अभिभावक को
b. शिक्षक को 
c. शिक्षार्थी को
d. पाठ्यक्रम को
Ans – b
15. नवीन ज्ञान तथा नवीन प्रतिक्रियाओं का अर्जन करने की प्रक्रिया अधिगम प्रक्रिया है, यह कथन किसका है।
a. थार्नडाइक का 
b. वुडवर्थ 
c. गैने का 
d. हल का
Ans – b
16. शिक्षण के आधार पर इसके कितने चर हैं ।
a. 1 
b. 2
c. 3
d. 4
Ans – c
17. निम्न में से कौन सा वाद बच्चों को अपना स्वयं ज्ञान निर्माण करने का अवसर प्रदान करता है।
a. व्लवहारवाद 
b. रचनावाद
c. संज्ञावाद
d. संज्ञावाद
Ans – b
18. एक प्रभावी शिक्षक के लिए आवश्यक है।
a. वह उच्च जाति से संबंधित हो 
b. उसका उच्च सामाजिक आर्थिक स्तर हो
c. वाह संप्रेषण में निपुण हो
d. वह कठोर हो
Ans – c
19. “हम करके सीखते हैं” किसने कहा?
a. डाॅ मेस 
b. योकम
c. सिम्पसन
d. कोलेसनिक
Ans – c
20. मौखिक मार्गदर्शन कम प्रभावी है।
a. प्रत्ययों के शिक्षण में
b. कौशल के शिक्षण में 
c. तथ्यों के शिक्षण में
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans – b
 

Leave a Comment