UPTET EXAM 2021: विराम चिन्ह से संबंधित महत्वपूर्ण 30 प्रश्न, जांचे अपनी तैयारी

UPTET EXAM 2021: विराम चिन्ह से संबंधित महत्वपूर्ण 30 प्रश्न, जांचे अपनी तैयारी

 विराम चिन्ह से संबंधित प्रश्नोत्तरी

1- किस वाक्य में विराम चिन्ह का उचित प्रयोग नहीं है?

A- मैं मनुष्य में मानवता देखना चाहती हूं; उसे देवता बनाने की मेरी इच्छा नहीं।

B- यह दूर से ,बहुत दूर से आ रहा है।
C- सुनो! सुनो! वह गा रही है।
D- प्रिय महाशय, मैं आपका आभारी हूं।
Ans-(C) 
2- निम्न में से कौन विराम चिन्ह का प्रकार नहीं है?
A- निर्देशक
B- लाघव
C- उपदेशक
D- विवरण
Ans-(C) 
3- जहां वाक्य की गति अंतिम रूप से ले; विचार के तार टूट जाएं, वहां किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?
A- योजक
B- अल्पविराम
C- उद्धरण चिन्ह
D- पूर्ण विराम
Ans-(D) 
4- विराम चिन्ह प्रयुक्त होता है-
A- संयोजक चिन्ह
B- तुल्यता सूचक चिन्ह
C- लाघव चिन्ह
D- विवरण चिन्ह
Ans-(A) 
5- विराम का अर्थ है-
A- चलना
B- ठहरना या रुकना
C- बिछड़ना
D- स्वर
Ans-(B) 
6- श्री कामता प्रसाद गुरु जी के अनुसार विराम चिन्हों को किस भाषा से लिया हुआ माना जाता है?
A- अरबी
B- फ्रेंच
C- अंग्रेजी
D- चीनी
Ans-(C)
7- श्री कामता प्रसाद जी के अनुसार विराम चिन्हों की संख्या कितनी है?
A- 20
B- 18
C- 17
D- 6
Ans-(A) 
8- आशीष राहुल राजा शुक्ला और वैभव अपने कार्य में संलग्न है। इस वाक्य में उचित विराम चिन्ह है?
A- , 
B- ;
C- ।
D- :
Ans-(A) 
9- ‘आनंद घर आया थोड़ी देर रुका और चला गया’ इस वाक्य में उचित विराम होगा?
A- :
B- ,
C- ;
D- ?
Ans-(B) 
10- समानाधिकरण शब्दों के मध्य में किस विराम चिन्ह का प्रयोग होता है?
A- ;
B- :
C- ,
D- !
Ans-(C) 
11- वक्त में जब एक ही प्रकार की कई संज्ञान आए तो उनके बीच किस प्रकार का विराम चिन्ह लगता है?
A- ;
B- ,
C- ‘  ‘
D- –
Ans-(B) 
12- रामू जो बड़ा अच्छा खिलाड़ी है कल उसकी टांग टूट गई वाक्य में उचित विराम का प्रयोग करें-
A- अल्प विराम
B- अर्ध विराम
C- विवरण चिन्ह
D- लाघव चिन्ह
Ans-(A)
13- ‘जाना है तो जल्दी जाओ’ वाक्य में उचित विराम चिन्ह का प्रयोग करें –
A- अर्धविराम
B- अल्पविराम
C- विवरण चिन्ह
D- लाघव चिन्ह
Ans-(B) 
14- जब वाक्य में एक समान अधिकरण का प्रयोग होता है तो किस विराम चिन्ह का प्रयोग होता है?
A- अल्पविराम
B- लाघव चिन्ह
C- संकेत चिन्ह
D- अर्ध विराम
Ans-(D) 
15- मिश्रित तथा संयुक्त वाक्यों में विरोध का भाव प्रकट करने के लिए किस विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?
A- उप विराम
B- विवरण चिन्ह
C- अर्धविराम
D- उद्धरण चिन्ह
Ans-(C)
16- करण वाचक क्रिया विशेषण में किस प्रकार का विराम चिन्ह का प्रयोग होता है?
A- उप विराम
B- विवरण चिन्ह
C- उद्धरण चिन्ह
D- अर्धविराम
Ans-(D) 
17- पूर्ण विराम का प्रयोग किया जाता है-
A- वाक्य के प्रारंभ में
B- वाक्य के अंत में
C- वाक्य के मध्य में
D- इनमें से कोई नहीं
Ans-(B)
18- किस वाक्य में पूर्ण विराम चिन्ह का प्रयोग नहीं किया गया है-
A- वाक्य के अंत में
B- कहानी उपन्यास लिखने में
C- छंद के चरणों की समाप्ति पर
D- छंदों के एक चरण की समाप्ति पर
Ans-(D) 
19- ‘तुम कब आओगे’ इस वाक्य में उचित विराम का प्रयोग करें?
A- पूर्ण विराम
B- प्रश्नवाचक चिन्ह
C- उप विराम
D- अर्धविराम
Ans-(B)
20- ‘अहा तुम्हें पाकर कितना आनंद आ रहा है’ वाक्य में उचित विराम चिन्ह का प्रयोग करें-
A- प्रश्न वाचक चिन्ह
B- उप विराम
C- विस्मयादिबोधक चिन्ह
D- पूर्ण विराम
Ans-(C)
21- ‘कबीर वाणी के डिक्टेटर थे’ इस वाक्य में किस विराम चिन्ह का प्रयोग हुआ है?
A- उद्धरण चिन्ह
B- पुनरुक्तिसूचक चिन्ह
C- अवतरण चिन्ह
D- टीकासूचक चिन्ह
Ans-(A) 
22- संयोजक चिन्ह को किस अन्य नाम से जानते हैं?
A- टीका सूचक
B- सामासिक चिन्ह
C- अवतरण चिन्ह
D- इनमें से कोई नहीं
Ans-(B)
23- विवरण चिन्ह को पहचाने-
A-”  ” 
B- :-
C- 0
D- —–
Ans-(B)
24- पाद चिन्ह श्री कामता प्रसाद गुरु जी ने किस नाम से अभिविहित किया है?
A- रेखा
B- पंक्ति
C- ध्वनि
D- इनमें से कोई नहीं
Ans-(A) 
25- हंस पद किस विराम चिन्ह का एक और नाम है?
A- लोप विराम
B- अल्प विराम
C- पूर्ण विराम
D- त्रुटि विराम
Ans-(C)
26- तुल्यता सूचक चिन्ह को पहचाने-
A- 0
B- [ ]
C- ^
D- =
Ans-(D) 
27- किस शब्द में ‘ए’ स्वर नहीं है?
A- वैदिक 
B- पैतृक
C- एक्य
D- स्नेह
Ans-(A) 
28- किसी कठिन शब्द को स्पष्ट करने के लिए किस विराम चिन्ह का प्रयोग करेंगे?
A- विवरण चिन्ह
B- कोषठक
C- निर्देशक
D- उप विराम
Ans-(B) 
29- जहां योजक चिन्हा का प्रयोग नहीं करते हैं पहचानिए-
A- दो संयुक्त क्रियाएं एक साथ प्रयुक्त हो
B- रीतिवाचक और परिमाणवाचक क्रियाविशेषण में प्रयुक्त दो अवयवों में
C- जब क्रिया की मूल धातु के साथ प्रेरणार्थक क्रिया आएं
D- कर्मधारय समास से बने शब्दों में योजक चिन्ह का प्रयोग
Ans-(D) 
30- सही विराम चिन्ह वाला वाक्य कौन है?
A- छी: तुमने तो; नाम ही डुबो दिया?
B- छी: तुमने! तो नाम ही डुबो दिए
C- छी:! तुमने तो नाम ही डुबो दिया
D- छी: तुमने तो नाम ही डुबो दिए
Ans-(C) 

Leave a Comment