दया प्रकाश सिन्हा का जीवन परिचय
दया प्रकाश सिन्हा
दया प्रकाश सिन्हा के बारे में-
दया प्रकाश सिन्हा का जन्म 2 मई 1935 को कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। ये एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तथा एक लेखक व नाटककार हैं। ये 1986 से 1988 तक ललित कला अकादमी (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष रहे। वर्तमान में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक तथा भारतीय संबंध परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
जन्म : 2 मई 1935
जन्म स्थान : कासगंज (उत्तर प्रदेश)
उम्र : 86 वर्ष
पिता का नाम : अयोध्या नाथ सिन्हा
माता का नाम : स्नेहलता
नागरिकता : भारतीय
धर्म : हिन्दू
शिक्षा : परास्नातक
उपलब्धियां :
- साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘पद्म श्री’ से सम्मानित
- सरदार बल्लभ भाई पटेल पुरस्कार से सम्मानित
- संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
- लोहिया सम्मान: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ
- साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 से सम्मानित
प्रशासनिक सेवाएं-
दया प्रकाश सिन्हा एक IAS के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनकी प्रशासनिक सेवाएं कुछ इस प्रकार से हैं-
- दया प्रकाश सिन्हा सन् 1964-65 तक नगर पालिका बहराइच के प्रशासनिक प्रभारी रूप में कार्य किया।
- 1967-72 में प्रयागराज में प्राशसनिक अधिकारी रहें।
- 1972-76 तक साहित्य कला परिषद, नई दिल्ली के सचिव के रूप में कार्य किया।
- ललित कला अकादमी के अध्यक्ष
- आई ए एस अधिकारी -उत्तर प्रदेश कैडर , अयोध्या
दया प्रकाश सिन्हा की प्रमुख रचनाएं
➣ मन के भंवर
➣ अपने अपने दांव
➣ सम्राट अशोक (साहित्य अकादमी पुरस्कार)
➣ एक कथा कंस की
➣ मेरे भाई मेरे दोस्त
FAQ :
1. दया प्रकाश सिन्हा का जन्म तथा जन्म स्थान क्या है?
दया प्रकाश सिन्हा का जन्म 2 मई 1935 में उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुआ।
2. दया प्रकाश को साहित्य अकादमी पुरस्कार किस रचना के लिए दिया गया ?
दया प्रकाश सिन्हा को साहित्य अकादमी पुरस्कार उनकी नाटक “सम्राट अशोक” के लिए दिया गया।
3. दया प्रकाश सिन्हा की प्रमुख रचनाएं कौन कौन सी हैं?
इनकी प्रमुख रचनाएं- सम्राट अशोक, मन के भंवर, ओह अमेरिका, एक कथा कंस की तथा रक्त अभिषेक आदि प्रमुख रचनाएं हैं।
4. दया प्रकाश सिन्हा के माता पिता का नाम क्या है?
दया प्रकाश सिन्हा के पिता का नाम – अयोध्या नाथ सिन्हा, तथा माता का नाम- स्नेहलता है।