MPTET Sanvida Varg 3 Paper Download pdf – 16/03/2022 (Shift 1&2)
इस पोस्ट में हम बात करेंगे MPTET Sanvida Varg 3 EXAM 2022 के बारे में, जो कि आपको पता होगा यह परीक्षा ऑनलाइन हो रही है। यह परीक्षा 05/03/2022 से लेकर 26/03/2022 तक चलेगी। परीक्षा का मोड आनलाइन होने के कारण प्रश्नों को एकत्र करना बहुत ही मुश्किल है। जो प्रश्न मुझे प्राप्त होंगे में वो प्रश्न आप को उपलब्ध कराता रहूंगा।
1. chandrayaan-2 का प्रक्षेपण यान कौन सा है –
Ans- जीएसएलवी मार्क -3 ( लांच 22 जुलाई 2019 )
2. वंशानुक्रम से संबंधित रोग कौन सा है-
Ans- वर्णांधता, हिमोफिलिया
3. सचिन तेंडुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किस टीम के खिलाफ 200 रन बनाए –
Ans- साउथ अफ्रीका (2010)
4. नासा के मंगल मिशन के रोवर का क्या नाम था-
Ans- पर्सेविरेंस रोवर
5. पर्यावरण में MPTC का फुल फार्म क्या है –
Ans- Mandal Parishad Territorial Constituency
6. आईपीएल कब प्रारंभ हुआ –
Ans- 2008
7.आईसीडीएस का फुल फार्म क्या है –
Ans- Integrated Child Development Services
8. मानवतावाद की स्थापना किस वर्ष हुई –
Ans- 1920 के आरंभ में एफ सी शिलर।
9. आंखों का नीला पीला करना का अर्थ-
Ans- अत्यधिक नाराज होना।
10. सीखने की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला विकार कौन सा है-
Ans- डिस्लेक्सिया
11. ग्रीन हाउस गैसैं हैं-
Ans- कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, सीएफसी, ओजोन गैस।
12. ओजोन की सांद्रता मापने की इकाई क्या है –
Ans- डाबसन यूनिट।
13. विद्यार्थियों को सीखने में व्यस्त करना किस प्रकार का कार्य माना जाता है-
Ans- उत्तेजना का कार्य
14. वन नीति के अनुसार वनों का प्रतिशत कितना होना चाहिए-
Ans- 33%
15. हिंदी किस परिवार की भाषा है-
Ans- भारोपीय।
16. वर्धा शिक्षा योजना का मुख्य विषय क्या था-
Ans- प्राथमिक शिक्षा।
17. भारत के पहले कृत्रिम उपग्रह का नाम-
Ans- आर्यभट्ट।
18. मैरीकॉम का संबंध किस खेल से है –
Ans- मुक्केबाजी
19. शिक्षण सहायक सामग्री कितने प्रकार की होती है-
Ans- तीन प्रकार की
20. भारत के पहले सोलर मिशन का क्या नाम है-
Ans- आदित्य एल-1