इस पोस्ट में हम बात करेंगे भारत के उपराष्ट्रपति के बारे में जिसमे उप राष्ट्रपतियों की सूची देखेंगे तथा अब तक कितने व्यक्ति उप राष्ट्रपति के पद पर आसीन हो चुके हैं। बात करेंगे अब तक भारत को कितने उप राष्ट्रपति मिल चुकेंगे। आप को बता दें कि भारत का राष्ट्रपति एक संवैधानिक पद हैं जो भारत का दूसरा सर्वोच्च पद हैं।
भारत का उपराष्ट्रपति [योग्यता, निर्वाचन, कार्यकाल, वेतन एवं भत्ते, कार्य अधिकार, पदच्युति, उप राष्ट्रपतियों की सूची] Vice President of India [Qualifications, Elections, Tenure, Salary and Allowances, Powers of Work, Removal, List of Vice Presidents]
भारत का उपराष्ट्रपति [Vice President of
India]
भारतीय संविधान की अधिकृत अग्रता अधिपत्र में राष्ट्रपति के पद के बाद उपराष्ट्रपति को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। अतः उपराष्ट्रपति का पद उच्च गरिमा एवं प्रतिष्ठा का पद है। इसका उल्लेख भारतीय संविधान के अनुच्छेद 63 में उपराष्ट्रपति पद का प्रावधान है जो अनुच्छेद 64 के तहत राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। उपराष्ट्रपति पद की संकल्पना संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से ली गई है।
उपराष्ट्रपति से संबंधित अनुच्छेद
अनुच्छेद 63 | भारत में एक उपराष्ट्रपति होगा |
अनुच्छेद 64 | उप राष्ट्रपति राज्यों की परिषद का पदेन सभापति होगा |
अनुच्छेद 65 | राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में, राष्ट्रपति के कार्यों का निर्वहन |
अनुच्छेद 66 | उप राष्ट्रपति का चुनाव |
अनुच्छेद 67 | उप राष्ट्रपति का कार्यकाल |
अनुच्छेद 68 | उपराष्ट्रपति पद का रिक्त पद की पूर्ति के लिए चुनाव का समय |
अनुच्छेद 69 | उपराष्ट्रपति द्वारा शपथ |
अनुच्छेद 70 | अन्य आकस्मिकताओं में राष्ट्रपति के कर्तव्यों का निर्वहन |
अनुच्छेद 71 | उपराष्ट्रपति के चुनाव संबंधी मामले |
उपराष्ट्रपति की योग्यताएं
- वह भारत का नागरिक हो।
- उसकी आयु 35 वर्ष से कम न हो।
- वह राजसभा का सदस्य चुने जाने की योग्यता रखता हो।
निर्वाचन
- संविधान के अनुच्छेद 66 के अनुसार उपराष्ट्रपति का निर्वाचन दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य से मिलकर बनाए गए निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाने का प्रावधान है।
- यह निर्वाचन अप्रत्यक्ष रूप से समानुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा किया जाता है।
कार्यकाल
- उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष निर्धारित किया गया है।
- किन्तु यदि वह चाहे तो निर्धारित कार्यकाल से पूर्व भी अपना इस्तीफा दे सकता है।
वेतन एवं भत्ते
- वर्तमान में उपराष्ट्रपति को ₹125000 प्रतिमाह वेतन व अन्य भत्ते प्राप्त होते हैं।
उप राष्ट्रपति के कार्य अधिकार
- भारतीय संविधान के अनुसार सामान्य स्थिति में उपराष्ट्रपति को कोई कार्य या दायित्व नहीं सौंपा गया है।
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 65 में असामान्य स्थिति (राष्ट्रपति की अनुपस्थिति) में उपराष्ट्रपति को राष्ट्रपति का कार्य अधिकार सकता है।
- अनुच्छेद 64 के अनुसार जब उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेगा तो वह राज्यसभा के सभापति के पद से जुड़े कर्तव्यों का पालन नहीं कर सकेगा।
- इस प्रकार का मामला भारत में देखने में तब आया जब राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन तथा फखरुद्दीन अली अहमद का निधन हो गया था और क्रमशः उपराष्ट्रपति वी वी गिरि तथा उपराष्ट्रपति बीडी जत्ती ने राष्ट्रपति का कर्तव्य निभाया था।
उपराष्ट्रपति को पद से कैसे हटाया जाता है [How is the Vice President removed from Post]
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67, 68 और 71 के अनुसार उपराष्ट्रपति को ऐसे संकल्प द्वारा हटाया जा सकता है जिसे राज्यसभा के तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत से पारित किया गया हो और जिसे लोकसभा की सहमति प्राप्त हो।
भारत के उपराष्ट्रपति की सूची [List of Vice President of India]
उपराष्ट्रपति | राजनीतिक पार्टी | जन्म काल | कार्यकाल |
---|---|---|---|
सर्वपल्ली राधाकृष्णन | स्वतंत्र | 1888-1975 | 1952-1962 |
जाकिर हुसैन | स्वतंत्र | 1897-1969 | 1962-1967 |
वीवी वेंकटगिरी | स्वतंत्र | 1894-1980 | 1967-1969 |
गोपालस्वरूप पाठक | स्वतंत्र | 1896-1982 | 1969-1974 |
बीडी जत्ती | कांग्रेस | 1912-2002 | 1974-1979 |
न्यायमूर्ति हिदायतुल्लाह | स्वतंत्र | 1905-1992 | 1979-1984 |
आर. वेंकेटरमन | कांग्रेस | 1910-2009 | 1984-1987 |
शंकर दयाल शर्मा | कांग्रेस | 1918-1999 | 1987-1992 |
के आर नारायण | स्वतंत्र | 1921-2005 | 1992-1997 |
कृष्ण कांत | जनता दल | 1927-2002 | 1997-2002 |
भैरौं सिंह शेखावत | बीजेपी | 1923-2010 | 2002-2007 |
हामिद अंसारी | कांग्रेस | 1937 | 2007-2017 |
वेंकैया नायडू | बीजेपी | 1975 | 2017-2022 |
जगदीप धनखड़ | बीजेपी | 1982 | 2022-वर्तमान |
AFQs
1. उप राष्ट्रपति जो राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए?
Ans- सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन, वीवी गिरी, आर. वेंकट रमन, एस डी शर्मा, तथा केआर. नारायण राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए थे।
2. सबसे लंबा कार्यकाल किस उपराष्ट्रपति का रहा है ?
Ans- डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन।
3. सबसे कम कार्यकाल किस उपराष्ट्रपति का रहा है ?
Ans- वी वी गिरि का (2वर्ष)
4. किस उपराष्ट्रपति की कार्यकाल के दौरान मृत्यु हो गई?
Ans- कृष्णकांत
0 टिप्पणियाँ