संयुक्त राष्ट्र संघ क्या है | संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग

 हेलो दोस्तों आज इस पोस्ट में हम बात करेंगे संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में इसकी स्थापना कब हुई और क्यों की गई तथा इस का उद्देश्य क्या है। इस टॉपिक से अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं जिस की दृष्टि से या टॉपिक बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है इस पोस्ट में संयुक्त राष्ट्र के जितने अभिकरण या उससे संबंधित संस्थाएं हैं उन सब को कवर किया गया है। 

संयुक्त राष्ट्र संघ नोट्स pdf

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना व उद्देश्य

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 में की गई इसकी स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जो तबाही हुई थी जिसमें बहुत से देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई तथा बहुत से देश तबाह हो गए। इसका प्रमुख उद्देश्य विश्व में कानून को सुविधाजनक बनाने तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक विकास सामाजिक विकास और विश्व में मानवाधिकार और शांति के क्षेत्र में सहयोग स्थापित करना है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई। प्रारंभ में इस में 51 देश शामिल थे तथा अब 193 सदस्य देश हैं।
  • प्रारंभ में इसमें 51 वां देश पोलैंड बना था।
  • इसका  193 वां दक्षिणी सूडान है।
  • संयुक्त राष्ट्र अथवा यूनाइटेड नेशन का नाम अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट द्वारा प्रदान किया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में स्थित है जो मेनहनटन  द्वीप में बना है।

संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज 

संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज हल्का नीले रंग का है और उस पर सफेद रंग से राष्ट्र संघ का प्रत्येक बना है दो जैतून की शाखाओं जो ऊपर खुली है और उसके बीच विश्व का मानचित्र बना है। 

संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषाएं

अंग्रेजी व फ्रेंच संयुक्त राष्ट्र संघ के दो मुख्य भाषाएं हैं इसके अतिरिक्त चीनी रशियन अरबी तथा स्पेनिश को भी मान्यता प्राप्त है।  इसमें कुल 5 भाषाओं को मान्यता प्राप्त है। इन्हीं पांच भाषाओं मैं यह संस्थान कार्य करता है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग 

संयुक्त राष्ट्र संघ के छह अंग हैं-
  1. महासभा
  2.  सुरक्षा परिषद (15 सदस्य)
  3. आर्थिक व सामाजिक परिषद (54 सदस्य)
  4. प्रन्यास परिषद
  5. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय (15 सदस्य)
  6. सचिवालय

महासभा –

इसमें सभी देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं इसलिए इसे विश्व की लघु संसद भी कहा जाता है प्रत्येक देश इसमें केवल 5 सदस्य भेज सकता है परंतु उसका वोट एक ही होता है महत्वपूर्ण प्रश्नों जैसे शांति व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों व नए सदस्यों के प्रवेश हेतु बजट निर्णय के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है।
  • महासभा का नियमित सत्र सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को शुरू होकर दिसंबर के मध्य तक चलता है।
  • सत्र की शुरुआत महासभा नया अध्यक्ष व 21 उपाध्यक्ष का चुनाव करती है।
  • नियमित सत्र के अलावा महासभा सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर विशेष सत्र का भी आयोजन कर सकती है।
  • सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति नए देशों की सदस्यता महासचिव की नियुक्ति तथा संयुक्त राष्ट्र संघ का बजट पारित करना आदि महासभा के कार्य हैं।

सुरक्षा परिषद

यह संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य अंग है और कार्यपालिका भी है सुरक्षा को बनाए रखना सुरक्षा परिषद की मुख्य जिम्मेदारी होती है इसलिए इसे दुनिया का पुलिसमैन भी कहा जाता है।
  • इसमें 15 पद से होते हैं जिसमें 5 स्थाई व 10 अस्थाई सदस्य होते हैं अस्थाई सदस्यों का चुनाव महासभा अपने दो तिहाई बहुमत से 2 वर्षों के लिए करती है।
  • सोवियत संघ ने बीटो का उपयोग सबसे अधिक बार किया है।
  • अमेरिका ने सबसे पहले वीटो का प्रयोग 1971 में किया था।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय

इसकी स्थापना 3 अप्रैल 1946 को नीदरलैंड की राजधानी हेग में की गई। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के कानूनी पुस्तिका में 5 अध्याय तथा 70 अनुच्छेद है।
  • इसमें 15 न्यायाधीश होते हैं जिनकी नियुक्ति 9 वर्षों के लिए होती है इसमें एक देश के दो न्यायाधीश नहीं हो सकते हैं।
  • न्यायालय की कम संख्या 9 है।
  • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश बेनेगल रामाराव थे।
  • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के प्रथम भारतीय अध्यक्ष  नागेंद्र सिंह थे।

आर्थिक व सामाजिक परिषद

वर्तमान में इसमें 54 सदस्य हैं इसका कार्यकाल 3 वर्ष का होता है यह एक स्थाई संस्था है इसकी बैठक वर्ष में दो बार होती है।
  • इसमें सदस्यों की संख्या 54 है।
  • यह स्थाई संस्था होती है।
  • आर्थिक व सामाजिक परिषद की बैठक वर्ष में दो बार होती है।

सचिवालय

सचिवालय संयुक्त राष्ट्र संघ के दिन प्रतिदिन के कार्य को निपट आता है इसका प्रमुख महासचिव होता है जिसे महासभा द्वारा सुरक्षा परिषद की सिफारिश के द्वारा 5 वर्ष की अवधि पर नियुक्त किया जाता है। महासचिव को दूसरे कार्यकाल के लिए भी नियुक्त किया जा सकता है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव त्रिग्वेली जी थे। ये नार्वे देश के थे।
  • घोषणा पत्र के अनुसार महासचिव संगठन का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होता है।
  • डेग हैमर सोल्ड  ऐसे महासचिव थे जिनकी मृत्यु हवाई दुर्घटना में हुई।
  • कुर्त वालदीहीम (आस्ट्रेलिया) ऐसे थे जो दो कार्यकाल के लिए चुने गये ।
  • वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ का महासचिव इंटरव्यू गुटेरेस हैं जिनका संबंध पुर्तगाल से है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठनों की सूची PDF (List of organizations of the United Nations in pdf)

संगठन स्थापना वर्ष मुख्यालय 
विश्व बैंक  1945 वाशिंगटन 
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) 11अप्रैल 1919 जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)  1945 वाशिंगटन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) 7 अप्रैल 1948 जेनेवा 
विश्व पर्यटन संगठन  1925 मेड्रिड , स्पेन
संयुक्त राष्ट्र खाद्य व कृषि संगठन (AFO)  16 अप्रैल 1945  रोम , इटली
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)  1951 जेनेवा 
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन 1967 जेनेवा 
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (IAEA)  1997 वियना, आस्ट्रिया
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यापार संगठन  1948  लंदन
यूनेस्को 1946 पेरिस, फ्रांस 
अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU)  1865 जेनेवा
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन 1944 मोंंट्रियल, कनाडा 
संयुक्त राष्ट्र उद्योग के विकास संगठन 1966 वियना, आस्ट्रिया
अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष  1976  रोम , इटली
व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि संगठन (सीटीबीटी) 1996 वियना 
रासायनिक हथियार निषेध संगठन 1997 हेग, नीदरलैंड 

AFQs

1. संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने अंग हैं?
Ans- संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 अंग हैं।

2. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई ?
Ans- 24 अक्टूबर 1945 को इसकी स्थापना हुई।
3. अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन की स्थापना कब हुई?
Ans. अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई इसका मुख्यालय जिनेवा में है।.
इसे भी पढ़ें>>



Leave a Comment