महासागरीय जल धाराएं
एक निश्चित दिशा में बहुत अधिक दूरी तक महासागर के जल के विशाल प्रवाह को महासागरीय जलधारा कहते हैं यह निम्न दो प्रकार की होती है-
- गर्म जलधारा
- ठण्डी जलधारा
गर्म जलधारा
यह जलधारा प्रायः भूमध्य रेखा से ध्रुव की ओर चलती है निम्न अक्षांश से उच्च अक्षांशों की तरफ बहने वाली जलधारा को गर्म जलधारा कहते हैं यह धाराएं जिन क्षेत्रों में चलती है वहां तापमान पढ देती है।
ठण्डी जलधारा
उच्च अक्षांशों से निम्न अक्षांशों की ओर बहने वाली जलधारा को ठंडी जलधारा कहते हैं यह प्रायः ध्रवो से भूमध्य रेखा की तरफ चलती हैं। यह धाराएं जिन क्षेत्रों में जाती है वहां तापमान घटा देती हैं।
नोट–>
उत्तरी गोलार्द्ध की जलधाराएं अपने दाएं और व दक्षिणी गोलार्द्ध की जल धाराएं अपने बाएं और बहती हैं। यह कोरिओलिस बल के प्रभाव से होता है।
उपरोक्त दिए गए कथन का अपवाद हिंद महासागर के उत्तरी भाग में पाया जाता है इस भाग में धाराओं के बहने की दिशा मानसून निर्धारित करता है यहां गर्म जल धाराएं ठंडे सागर की ओर व ठंडे जल धाराएं गरम सागरों की ओर बहने लगती हैं।
प्रशांत महासागर की जलधाराएं
गर्म जलधारा | ठण्डी जलधारा |
---|---|
एलनीनो जलधारा (पेरू) | कैलिफोर्निया की जलधारा |
क्यूरोसिया की जलधारा (जापान) | अंटार्कटिका की जलधारा |
सुशीमा की जलधारा (जापान) | हंबोल्ट की जलधारा/पेरू की जलधारा |
अलास्का की जलधारा (अलास्का) | क्यूराइल की जलधारा |
ओखोटस्क की जलधारा (रूस) | |
अटलांटिक महासागर की जलधाराएं
गर्म जलधारा | ठण्डी जलधारा |
---|---|
गल्फस्ट्रीम की जलधारा | लेब्राडोर की जलधारा |
फ्लोरिडा की जलधारा | फाकलैंड की जलधारा |
ब्राजील की जलधारा | कनारी की जलधारा |
बेंगुएला की जलधारा |
हिन्द महासागर की जलधाराएं
गर्म जलधारा | ठण्डी जलधारा |
---|---|
मोज़ाम्बिक की जलधारा | पश्चिम आस्ट्रेलिया की जलधारा |
अगुलहास की जलधारा |
जलधाराएं याद करने की ट्रिक–>
“हमवोले ग्रीन बगुला केला क्यू F A K रहा है।”
हमवो – हंबोल्ट की जलधारा
ले – लेब्राडोर की जलधारा
ग्रीन – ग्रीनलैंड की जलधारा
बगुला – बेंगुएला की जलधारा
केला – कैलीफोर्निया की जलधारा
क्यू – क्यूराइल की जलधारा
F – फाकलैंड की जलधारा
A – ओखोटस्क की जलधारा
K – केनारी की जलधारा
जलधाराओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिन्दु
➣ न्यू फाउंडलैंड के समीप गल्फ स्ट्रीम व लेब्राडोर की जलधारा मिलती है जहां गर्म जलधारा व ठण्डी जलधारा आपस में मिलती है वहां ‘प्लैक्टन’ नामक घास पाई जाती है।
➣ यह स्थान मछली पालन के लिए बहुत अधिक विकसित होता है।
➣ मछली पालन के लिए प्रसिद्ध स्थान ग्रैंड बैंक न्यूफाउंडलैंड के समीप अटलांटिक महासागर में स्थित है।