वर्ष 2023-24 के विभिन्न आपरेशन (Various operations for the year 2023-24)

वर्ष 2023 के विभिन्न आपरेशन 

भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2022-23 में विभिन्न ऑपरेशन चलाये गये। इस टाॅपिक से अधिकतर प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इस लिए यह टाॅपिक परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है जाता है। 
वर्ष 2023 के विभिन्न आपरेशन

1. ऑपरेशन सद्भावना 

इस ऑपरेशन की शुरुआत भारतीय सेना के द्वारा की गई यह फैशन जम्मू कश्मीर में ग्रामीण क्षेत्रों और एलओसी के पास के क्षेत्रों में लोगों की मदद करने के लिए सद्भावना ऑपरेशन शुरू किया।

2. ऑपरेशन ऑक्टोपस

इसकी शुरुआत NIA एवं ED के द्वारा की गई। यह कट्टर इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के विरुद्ध देश में हिंसा फैलाने एवं टेरर फंडिंग को लेकर छापेमारी की गई। (PFI के बारे अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें)

3. ऑपरेशन दोस्त

इसके बाद भारत सरकार ने की इस ऑपरेशन के द्वारा तुर्की को सीरिया में आए भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन दोस्त चलाया गया।

4. ऑपरेशन गरूड़ 

इस ऑपरेशन की शुरुआत सीबीआई एवं एनसीबी के द्वारा की गई इसके तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बहुचरणीय ऑपरेशन शुरू किया गया।

5. ऑपरेशन मेघचक्र

यह आपरेशन सीबीआई के द्वारा शुरू किया गया। इसके तहत बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को ऑनलाइन प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

6. ऑपरेशन नार्कोस 

ऑपरेशन भारतीय रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा जून 2022 में शुरू किया गया इसके माध्यम से रेल के द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन चलाया गया।

7. ऑपरेशन मिशन अमानत

 रेल यात्रियों के खोए हुए सामान को ट्रैक करने के लिए यह आपरेशन भारतीय रेलवे के द्वारा चलाया गया।

8. ऑपरेशन देवी शक्ति

भारत के विदेश मंत्रालय के द्वारा यह मिशन शुरू किया गया। इसके तहत अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए इस मिशन की शुरुआत की गई।

9. आपरेशन आहट 

यात्रीगण रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा शुरू किया गया। इसका उद्देश्य महिलाएं तथा बच्चों को तस्करों से बचाना था।

10. ऑपरेशन परिवर्तन

यह ऑपरेशन आंध्र प्रदेश पुलिस के द्वारा भांग की खेती और आपूर्ति को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

11. ऑपरेशन गंगा 

यह ऑपरेशन सरकार द्वारा शुरू किया गया इसके तहत रूस यूक्रेन युद्ध के कारण भारत सरकार ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा की शुरुआत की।

12. ऑपरेशन उपलब्ध

भारतीय रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा रेल टिकट कालाबाजारी करने वालों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा लोगों को रेलवे टिकट उपलब्ध कराना। 
यह भी पढ़ें ->>

 

Leave a Comment