बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023
प्रैक्टिस सेट -2
1. मृत्युंजय पद में कौन सा समास है।
A. द्विगु
B. कर्मधारय
C. बहुब्रीहि
D. द्वंद्व
Ans- C
2. यह पुस्तक किसकी है? वाक्य में रेखांकित शब्द पद- परिचय दीजिए।
A. सार्वनामिक विशेषण (पुस्तक विशेष्य), एकवचन, स्त्रीलिंग
B. सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग
C. गुणवाचक विशेषण (पुस्तक विशेष्य), एकवचन
D. सम्बोधन अव्यय
Ans- A
3. विश्लेषण शब्द का विलोम होगा।
A. विवेचन
B. संश्लेषण
C. व्याख्या
D. विभाजित
Ans- B
4. जिन का उच्चारण ऊपर के दांतो पर जीभ लगाने से होता है उन्हें क्या कहते हैं।
A. कण्ठय्
B. दन्त्य
C. मूर्धन्य
D. अनुनासिक
Ans- B
5. निम्नलिखित में से ऊष्म व्यंजन कौन से हैं।
A. श-स-स
B. अ-ब-स
C. च-छ-ज
D. य-र-ल
Ans- A
6. अत्यधिक का विलोम क्या है ?
A. अत्यल्प
B. अत्याधिक
C. अनिधिगत
D. अनधीन
Ans- A
7. ऋत का विलोम क्या है।
A. अनृत
B. वक्र
C. विकीर्ण
D. अनैक्य
Ans- A
8. संकल्प शब्द में उपसर्ग बताइए
A. सम्
B. सक्
C. सन्
D. सन्क
Ans- A
9. मुझसे खड़ा भी नहीं हुआ जाता। इस वाक्य का वाच्य होगा।
A. कर्मवाच्य
B. कर्तृवाच्य
C. भाववाच्य
D. अन्य
Ans- C
10. तद्भव और तत्सम का कौन सा मेल गलत है।
A. लौंग- लवंग
B. आंत- अन्त्र
C. लुनाई- लवण्यता
D. आयसु-आदेश
Ans- B.
11. लेखक और उनकी रचना का कौन सा जोड़ा गलत है।
A. संस्कृति के चार अध्याय – रामधारी सिंह दिनकर
B. रसंज्ञ रंजन – आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
C. स्कंदगुप्त – लक्ष्मी नारायण मिश्र
D. अशोक के फूल – आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
Ans- C
12. कवि और उसकी रचना का कौन सा जोड़ा सही नहीं है।
A. शिवराज भूषण – भूषण
B. शब्द रसायन – देव
C. परिमल – सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
D. उद्धव शतक – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
Ans- D
13. विराम चिन्ह की दृष्टि से कौन सा वाक्य शुद्ध है।
A. वह ईमानदार, परिश्रमी, कर्मठ और मृदुभाषी है।
B. उसके पास धन-वैभव, नौकर-चाकर आदि सभी कुछ था।
C. हां मेरा यही विचार है।
D. आप हमारे घर आना चाहते हैं, तो आइए; ठहरा चाहते हैं, तो ठहरी है
Ans- C
14. कौन सा शब्द भिन्न अर्थ और प्रकृति का है ?
A. चिरन्तन
B. शाश्वत
C. सनातन
D. अधुनातन
Ans- D
15. व्याकरण की दृष्टि से कौन सा शब्द अशुद्ध है।
A. विरहणी
B. गृहणी
C. विभीषण
D. जगद्गुरु
Ans- A
यह भी पढ़ें ->>