विश्व जनसंख्या दिवस 2023
विश्व जनसंख्या दिवस की स्थापना 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास प्रोग्राम UNDP के द्वारा की गई थी। इसकी प्रेरणा “फाइव बिलियन डेज ‘Five Billion Day’ से आई। World papulation day 2023 theme, विश्व जनसंख्या दिवस 2023 का विषय क्या है। जनसंख्या दिवस प्रथम बार 11 जुलाई 1990 में 90 से अधिक देशों में मनाया गया था।
विश्व जनसंख्या दिवस 2023 का उद्देश्य
इस वर्ष इसका उद्देश्य – जनसंख्या संबंधित समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करना है।
विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम
“लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना, हमारी दुनिया की अनंत संभावनाओं को अनलॉक करने के लिए महिलाओं और लड़कियों की आवाज को ऊपर उठाना”
“Unleashing the power of gender equality, lifting up the voices of women and girls to unlock the infinite potential of our world”
UNFPA रिपोर्ट टाॅप-5 देश
- भारत (142.86 करोड़ जनसंख्या)
- चीन (142.57 करोड़ जनसंख्या)
- अमेरिका (339,572,126)
- इंडोनेशिया (277,003,030)
- पाकिस्तान (239,393,524)
भारत की जनगणना के प्रमुख बिन्दु
- विश्व की जनसंख्या में भारत का प्रतिशत योगदान 17.7% है।
- भारत में अब तक स्वतंत्रता के पश्चात साथ जनगणना आए हुई हैं।
- वर्तमान में विश्व की जनसंख्या 8 अरब के पास पहुंच चुकी है।
- भारत की जनगणना भारतीय संविधान की संघ सूची का विषय है तथा या संविधान की सातवीं अनुसूची व 246 अनुच्छेद के अंतर्गत शामिल की गई है।
- वर्ष 2011 की जनगणना 15 वीं थी।
- भारत में पहली जनगणना 1872 में लॉर्ड मेयो के समय की गई थी।
- 2011 के अनुसार दशकीय वृद्धि 17.64% है।
- संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की प्रमुख- नतालिया कानेम हैं।
- संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष का मुख्यालय न्यूयार्क में है।
- संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की स्थापना 1969 में हुई।
जनगणना दिवस 2023 FAQs
1. भारत की जनगणना विश्व की जनसंख्या का कितने प्रतिशत है?
Ans- 17.7%
2. भारत की 2011 के अनुसार दशकीय वृद्धि कितनी थी?
Ans- 17.64%
3. भारत में प्रथम जनगणना कब हुई?
Ans- 1872 में लार्ड मेयो के समय
4. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की स्थापना कब हुई?
Ans- 1969 में