एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी हाॅकी 2023 | Asian Champions Trophy 2023 hockey

 

एशियन चैंपियन्स हाॅकी ट्रॉफी 2023 विजेता भारत

एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी 2023 का आयोजन चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ‌। यह 8वां संस्करण था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 फाइनल मैच में मलेशिया को 4-3 से हराकर चौथी बार एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी 2023 (Asian Champions Trophy) जीतने में सफल रही।
आपको बता दें कि भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में तीन बार चैंपियन 2011, 2016, 2018 में रह चुकी है। अब यह चौथी वार यह खिताब अपने नाम किया। इसमें कुल 6 टीमे थी तथा कुल मैच 15 हुए जिसमें कुल गोल की संख्या 59 थी। सबसे ज्यादा स्कोरर खिलाड़ी भारत हांकी टीम के कप्तान हरमन प्रीत (8 गोल) रहे।

एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी 2023 से जुड़े तथ्य 

➤ आयोजन स्थल – चेन्नई, तमिलनाडु।
➤ आयोजन दिनांक – 3 से 12 अगस्त 2023
➤ एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी की शुरुआत वर्ष 2011 से हुई। 
➤ यह वर्ष 2016 से प्रत्येक 2 वर्षों में आयोजित की जाती है।
➤ भारत अब तक 4 बार विजेता 2011, 2016, 2018 तथा 2023 रह चुका है।

एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी 2023 अंक तालिका 

टीम पोजिशन
भारत 1
मलेशिया 2
जापान 3
दक्षिण कोरिया 4
पाकिस्तान 5
चीन 6
यह भी पढ़ें>>

Leave a Comment