17 वीं वन स्थिति रिपोर्ट 2021
➥ भारत वन स्थिति रिपोर्ट (ISFR) भारत सरकार के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा प्रति 2 वर्षों पर प्रकाशित किया जाता है।
➥ सर्वप्रथम यह 1987 में प्रकाशित किया गया था। ISFR 2021 रिपोर्ट इस श्रंखला की 17 वीं रिपोर्ट है। जिसके लिए दूर संवेदी उपग्रह रिसॉर्ट सैट-2 से प्राप्त आंकड़ों का प्रयोग किया गया है।
➥ राष्ट्रीय वन नीति 1988 में यह लक्ष्य रखा गया था। कि देश के कुल भूभाग का 33% भाग वन क्षेत्र होगा।
भारत में वन आवरण
➥ भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2021 के अनुसार भारत का वन आवरण 7,13789 वर्ग किलोमीटर है जो कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 21.71% है।
➥ 2019 के रिपोर्ट की तुलना में भारत में वन आवरण 1540 वर्ग किलोमीटर की प्रतिदिन की गई थी जो पिछली रिपोर्ट से 0.22% अधिक है।
भारत में वृक्ष आवरण
➥ इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल वृक्षावरण 95,748 वर्ग किलोमीटर है जो कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.91% है।
➥ 2019 के रिपोर्ट की तुलना में वृक्ष आवरण में 732 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज हुई है जो 0.76% है।
भारत में वन एवं वृक्ष आवरण के सम्पूर्ण आंकड़े
वर्ग | क्षेत्रफल | प्रतिशत | वृद्धि |
---|---|---|---|
वनावरण | 7,13789 वर्ग किमी | 21.71% | 1540 वर्ग किमी |
वृक्षावरण | 95,748 वर्ग किमी | 2.91% | 721 वर्ग किमी |
कुल | 809,537 वर्ग किमी | 24.62% | 2261 वर्ग |
क्षेत्रफल के अनुसार सर्वाधिक वन आवरण वाले राज्य
- मध्य प्रदेश (77,493 वर्ग किमी)
- अरूणाचल प्रदेश (66,431 वर्ग किमी)
- छत्तीसगढ़ (55,717 वर्ग किमी)
क्षेत्रफल के अनुसार सबसे कम वन आवरण वाले राज्य
- हरियाणा (1603 वर्ग किमी)
- पंजाब (1847 वर्ग किमी)
- गोवा (2244 वर्ग किमी)
सर्वाधिक वन आवरण में वृद्धि करने वाले राज्य
- आंध्र प्रदेश (647 वर्ग किमी)
- तेलंगाना (632 वर्ग किमी)
- ओडिशा (537 वर्ग किमी)
सर्वाधिक वन आवरण में नुकसान करने वाले राज्य
- अरूणाचल प्रदेश (257 वर्ग किमी)
- मणिपुर (249 वर्ग किमी)
- नागालैंड (235 वर्ग किमी)
सर्वाधिक वन आवरण प्रतिशत वाले राज्य
- मिजोरम (84.53%)
- अरूणाचल प्रदेश (79.33%)
- मेघालय (76%)
सर्वाधिक वन आवरण प्रतिशत वाले केन्द्र शासित प्रदेश
- लक्ष्यद्वीप (90.33%)
- अंडमान निकोबार (81.75%)
भारत में खुले एवं सघन वन के आंकड़े
वर्ग | शीर्ष राज्य | क्षेत्रफल |
---|---|---|
बहुत घने वन (VDF) | अरूणाचल प्रदेश | 21,095 वर्ग किमी |
मध्यम रूप से घने वन (MDF) | मध्य प्रदेश | 34,341 वर्ग किमी |
खुले वन (OF) | मध्य प्रदेश | 36,465 वर्ग |
मैंग्रोव वनस्पति क्षेत्र (वन स्थिति रिपोर्ट 2021 के आधार पर)
➥ देश में कुल मैंग्रोव वन 4992 वर्ग किलोमीटर है। जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 0.15% है।
➥ 2019 की तुलना में मैंग्रोव के क्षेत्रफल में 17 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।
रैंक | राज्य | कुल मैंग्रोव क्षेत्रफल |
---|---|---|
प्रथम स्थान | पश्चिम बंगाल | 2114 वर्ग किमी |
द्वितीय स्थान | गुजरात | 1175 वर्ग किमी |
तृतीय स्थान | अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 61 वर्ग किमी |
सर्वाधिक मैंग्रोव वृद्धि वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
रैंक | राज्य | वृद्धि |
---|---|---|
प्रथम स्थान | ओडिशा | 8 वर्ग किमी |
द्वितीय स्थान | महाराष्ट्र | 4 वर्ग किमी |
तृतीय स्थान | कर्नाटक | वर्ग किमी |
अन्य बिन्दु:-
➥ बाघ अभ्यारण में वन क्षेत्र 55666.27 वर्ग किलोमीटर है। जो देश के कुल वन क्षेत्र का 7.8 प्रतिशत है और टाइगर रिजर्व के कुल क्षेत्रफल का 74.51% है।
➥ देश में बाघ अभ्यारण लगभग 74770.53 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 2.27% है।
➥ क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा वन क्षेत्र नागार्जुन सागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व आंध्र प्रदेश में 2900 32.9 5 वर्ग किलोमीटर है प्रतिशत के अनुसार सबसे बड़ा वन क्षेत्र पक्के टाइगर रिजर्व अरुणाचल प्रदेश में जो 96.83 प्रतिशत है।
➥रिपोर्ट के अनुसार देश के जंगल में कुल कार्बन स्टॉक 7204 मिलियन टन होने का अनुमान है और 2019 के अंतिम आकलन की तुलना में देश के कार्बन स्टॉक 79.4 मिलियन टन की वृद्धि हुई है।