मध्यप्रदेश सरकार की योजनाएं list 2022

इस पोस्ट में बात करेंगे मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जोकि प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। तथा इस पोस्ट का उद्देश्य इन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना। जिससे इन योजनाओं का लाभ वो सभी लोग ले सकें जिन्हें इनके इनके बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। 

Advertisements
मध्यप्रदेश सरकार की योजनाएं list 2022

मध्यप्रदेश सरकार की योजनाएं 2022 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022 में लांच की गई योजनाएं तथा प्रतियोगी परिक्षाओं में पूछी जाने वाली योजनाओं को इस पोस्ट में दी गई है। जो कि प्रतियोगी अभ्यार्थियों के लिए रामबाण सिद्ध होगी। अगर इस पोस्ट को कोई प्रतियोगी छात्र पढ़ रहा है तो वह इसका नोट्स अवश्य बनाएं, क्योंकि ये योजना परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

1. पंख अभियान 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनवरी 2021 में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत खाद्यान्न की शुरुआत की। इस पंख अभियान योजना में पंख का पूरा नाम- P- प्रोटेक्शन, A- अवेयरनेस, N- न्यूट्रीशन, K- नाॅलेज एवं H- हेल्थ व हायजिन है।

पंख अभियान के उद्देश्य व विशेष प्रावधान –

  • इस अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के सहयोग से किशोरियों के स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा।
  • विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए अपराजिता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
  • पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।
  • किशोरियों को उनकी रूचि के अनुसार आत्मरक्षा हेतु पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • 23 हजार बालिकाओं को जूड़ो, कराटे तथा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण इस कार्यक्रम के माध्यम से दिया जा रहा है।

2. लाॅन्च पैड योजना

इसे वर्ष 2022 के जनवरी में मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत प्रारम्भ किया गया। लांच पैड योजना को प्रदेश के 52 जिलों के 5 क्लस्टरों में बांटा गया है। पांच संभागीय मुख्यालय इंदौर, सागर, ग्वालियर, जबलपुर तथा भोपाल में प्रारंभ किए जा रहे हैं।

लांच पैड योजना के उद्देश्य 

  • बच्चे इसके माध्यम से संस्थागत जीवन से बाहर आने के बाद अपने शिक्षण एवं प्रशिक्षण को जारी रखते हुए आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
  • बाल गृहों में 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके 6 से 81 वर्ष के युवाओं के समूह को काफी शॉप, स्टेशनरी, फोटोकॉपी, नोटरी आदि कार्य के लिए सार्वजनिक स्थल पर स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
  • बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक लाॅन्च पैड की स्थापना के लिए ₹600000 की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इस योजना के तहत प्रदेश के बालगृह के संस्थागत देखरेख से बाहर आने वाले 18 साल के बच्चों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वे  आत्मनिर्भर बन सकें।

3. देवारण्य योजना

देवारण्य योजना की शुरुआत 26 जुलाई 2021 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई थी। इस योजना से अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है।

देवारण्य योजना का उद्देश्य 

  • इसका उद्देश्य जंगलों में पाई जाने वाली औषधियों के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
  • इसका उद्देश्य आयुष और पर्यटन को एक साथ लाना।
  • इस योजना से राज्य में वैलनेस टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
  • ग्रामीण मैदानों में औषधीय पौधों की खेती की जाएगी।
  • योजना के कार्यान्वयन हेतु विभिन्न विभागों मसलन कृषि उत्पादक संगठन, आयुष विभाग, उद्यानिकी विभाग, पर्यटन विभाग, वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग मिलकर मिशन मोड में काम करेंगे।

4. साॅची चिकित्सा सहायता बीमा योजना 

दुग्ध समितियों के सदस्यों और उनके परिवार के सामान्य उपचार हेतु, इस योजना की शुरुआत हुई थी । मध्य प्रदेश को कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन द्वारा 12 नवंबर 2021 को इस योजना की स्वीकृति मिली। इस योजना में दुग्ध उत्पादक सदस्यों और उनके आश्रित परिजनों को सामान्य बीमारी के उपचार हेतु एक लाख रुपये बीमा कवर दिया जाएगा। इस योजना से निम्नलिखित लाभ होंगे –
  • गंभीर बीमारियों के लिए 2 लाख प्रति परिवार प्रतिवर्ष बीमा राशि का प्रावधान किया जाएगा।
  • परिवार में पति पत्नी और 3 माह से 25 वर्ष तक की आयु के दो बच्चे इस योजना में पात्र होंगे।
  • योजना में दुग्ध उत्पादक सदस्यों एवं उन पर आश्रित तीन परिजनों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत बीमा राशि का भुगतान न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा किया जाएगा।

5. मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की शुरुआत नवंबर, 2021 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई। यह योजना देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के तहत विनिर्माण इकाई और उद्यम स्थापित करने वाले युवाओं को मिलेंगे एक से 50 लाख रूपए तथा 1 से 25 लाख रुपए तक का सेवा क्षेत्र के लिए लोन दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के उद्देश्य 

  • केवल नवीन उद्यमों और विनिर्माण इकाइयों की स्थापना को लाभ पहुंचाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है
  • प्रदेश के युवाओं को स्वयं का उद्योग सेवा या व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की पात्रता

  • आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो।
  •  न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना है।
  • परिवार की आय 12 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक किसी बैंक अथवा किसी वित्तीय संस्था का डिफाल्टर न हो।
  • इस योजना के प्रावधान सभी वर्गों के आवेदकों के लिए एक समान ही हैं।

6. मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना 

इस योजना की शुरुआत नवंबर 2021 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई। यह योजना जनजातीय विकास के लिए समर्पित है।

मुख्यमंत्री राशन आप‌‌‌ के द्वार योजना के उद्देश्य 

  • इस योजना से राज्य के 16 जिलों के 74 आदिवासी विकासखंड और 7511 ग्राम के जनजातीय परिवार होंगे लाभान्वित।
  • दुकान से संलग्न दूर दराज के ग्रामों में वाहन के माध्यम से राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा।
  • लाभार्थी को उनके गांवो में ही राशन सामग्री वितरण को सुनिश्चित करवाना  मुख्य उद्देश्य है।
  • इसका उद्देश्य आदिवासी विकासखंड को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से लाभ पहुंचाना है।
यह भी पढ़ें>>
 
x

1 thought on “मध्यप्रदेश सरकार की योजनाएं list 2022”

Leave a Comment