भारत के टाइगर रिजर्व

 भारत के बाघ(टाइगर) रिजर्व

आज हम इस आर्टिकल में आपको tiger reserve in india in Hindi में map के साथ समझाने वाला हूॅ। यह आर्टिकल भर्ती परीक्षा जैैेस UPSC, PCS, UPSI, UPSSSC, UPTET, SUPER TET, other various exam की तैयारी करने वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। tiger reserve in india pdf का लिंक भी नीचे दिया गया है जिससे इसे आसानी से डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।

भारत के बाघ अभयारण्य

बाघ (Tiger) मुख्य रूप से एशिया रूस, चीन, भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, थाइलैंड, लाओस, वियतनाम आदि देशों में पाये जाते हैं। दुनिया के 70% से ज्यादा बाघ भारत में पाए जाते हैं। बाघों के संरक्षण के लिए तथा इनकी संख्या दोगुनी करने के लिए 2010 में भारत व अन्य देशों के बीच रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक सम्मेलन हुआ तथा उस सम्मेलन में कहा गया कि प्रत्येक देश 2022 तक बाघों की संख्या दोगुनी करे यही  लक्ष्य रखा गया। और सभी देशों ने मिलकर संकल्प लिया कि हम अपने देश में बाघों की संख्या 2022 तक दोगुनी करेंगे।
जिसमें से नेपाल देश ने 2018 में तथा भारत ने यह लक्ष्य 2019 में पूरा कर लिया 2019 की जनगणना के अनुसार भारत में कुल बाघों की संख्या 2967 थी। भारत के मध्य प्रदेश राज्य में बाघों की संख्या सबसे ज्यादा है। बाघों की संख्या में निम्नलिखित राज्य शीर्ष पर हैं –
मध्य प्रदेश –  526
कर्नाटक   –  524
उत्तराखंड –  442
महाराष्ट्र    –  312
भारत के 18 राज्यों में बाघ पाये जाते हैं। बाघों की गणना के लिए M-stripes ऐप का उपयोग किया जाता है भारत में बाघों के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गई।
प्रोजेक्ट टाइगर
भारत में बाघों के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत वर्ष 1973 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के द्वारा उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में लांच किया गया। पहले जिम कार्बेट नेशनल पार्क का नाम हेली नेशनल पार्क था। इस उद्यान की स्थापना 1935 ई. में की गई थी। 1947 में इसका नाम रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान रखा गया तथा 1957 ई. में इसे जिम कार्बेट नेशनल पार्क के नाम से जाना गया। वर्तमान में यह उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित है।
1972 में ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) का गठन किया गया। तथा प्रोजेक्ट टाइगर के प्रथम निदेशक कैलाश शृंखला जी थे। इन्हें ही टाइगर मैन के नाम से जाना जाता है। भारत में टाइगर रिजर्व की संख्या Number of tiger reserves in India 50 है।

भारत में टाइगर रिजर्व राज्यवार (Tiger Reserve in India State wise)

भारत के 18 राज्यों में बाघ पाये जाते है। जिसमें सबसे ज्यादा बाघ मध्य प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में टाइगर रिजर्व की संख्या 6 है। इसके बाद दूसरे स्थान पर कर्नाटक राज्य है यहां टाइगर रिजर्व की संख्या 5 है। नीचे tiger reserve in india state wise दिये गये हैं जिनमें  tiger reserve in India  list in hindi में  समझाने का प्रयास किया गया है।
भारत में टाइगर रिजर्व राज्यवार (Tiger Reserve in India State wise)
Tiger Reserve in India map

भारत के टाइगर रिजर्व की सूची

राज्य टाइगर रिजर्व 
मध्य प्रदेश 1. पन्ना टाइगर रिजर्व
2. संजयधुबरी टाइगर रिजर्व
3. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
4. कान्हा टाइगर रिजर्व
5. इंदिरा प्रियदर्शिनी पेंंच
6. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
* रातापानी (प्रस्तावित है)
महाराष्ट्र 1. मेलघाट टाइगर रिजर्व
2. बोर टाइगर रिजर्व
3. पेंच टाइगर रिजर्व(MP)
4. नावेगाव नगजीरा 
5. टडोवा अंधेरी टाइगर रिजर्व
6 सह्याद्रि टाइगर रिजर्व
कर्नाटक 1. अंशी/ काली टाइगर रिजर्व
2. भद्रा टाइगर रिजर्व
3. बांदीपुर टाइगर रिजर्व
4. विलीगिरी रंगनाथ 
5.नागरहोल टाइगर रिजर्व
* एम.एम. हिल्स
तमिलनाडु 1. सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व
2. मुुदूूमलाई टाइगर रिजर्व
3. कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व
4. अन्नामलाई टाइगर रिजर्व
छत्तीसगढ़ 1. इन्द्रावती टाइगर रिजर्व
2. उदन्ती सीतानदी टाइगर रिजर्व
3. अचानकमार टाइगर रिजर्व
4. गुुुुुुरु घासीदास टाइगर रिजर्व (53 वां)

उत्तर प्रदेश 1. अमानगढ़ टाइगर रिजर्व
2. पीलीभीत टाइगर रिजर्व
3. दुुुधवा नेशनल पार्क
असम 1. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 
2. नामेरी टाइगर रिजर्व
3. ओरांग टाइगर रिजर्व
4. मानस नेेनल पार्क
अरूणाचल प्रदेश 1. नामदफा टाइगर रिजर्व
2. पक्के टाइगर रिजर्व
ओडिशा 1. सिमलीपाल नेशनल पार्क
2. सतकोशिया टाइगर रिजर्व
* सुुुनावेडा टाइगर रिजर्व
पश्चिम बंगाल 1. बुक्सा टाइगर रिजर्व
2. सुन्दर वन
उत्तर प्रदेश 1. अमानगढ़ टाइगर रिजर्व
2. पीलीभीत टाइगर रिजर्व
3. दुुुधवा नेशनल पार्क
असम 1. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 
2. नामेरी टाइगर रिजर्व
3. ओरांग टाइगर रिजर्व
4. मानस नेेनल पार्क
अरूणाचल प्रदेश 1. नामदफा टाइगर रिजर्व
2. पक्के टाइगर रिजर्व
अरूणाचल प्रदेश 1. नामदफा टाइगर रिजर्व
2. पक्के टाइगर रिजर्व
ओडिशा 1. सिमलीपाल नेशनल पार्क
2. सतकोशिया टाइगर रिजर्व
* सुुुनावेडा टाइगर रिजर्व
पश्चिम बंगाल 1. बक्सा टाइगर रिजर्व
2. सुन्दर वन
तेलंगाना 1. कंवल  टाइगर रिजर्व
2. अमराबाद टाइगर रिजर्व
आंध्र प्रदेश 1. नागार्जुन सागर श्री सैलम 
उत्तराखंड 1. राजाजी नेशनल पार्क
2. जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
*  तराई पूर्व की सुुुरई रेेंज टाइगर रिजर्व
* नन्धौरा टाइगर रिजर्व
राजस्थान 1. सरिसका राष्ट्रीय उद्यान
2. रणथंभौर टाइगर रिजर्व
3. मुकुन्दा हिल्स टाइगर रिजर्व
4. रामगढ़ बिषधारी टाइगर रिजर्व (52 वां )
केरल 1. पेरम्बीकुलम् टाइगर रिजर्व
2. पेरियार टाइगर रिजर्व
मिजोरम 1. दम्फा टाइगर रिजर्व
बिहार 1. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
झारखंड 1. पलामू टाइगर रिजर्व

  (*प्रस्तावित)

भारत का 52 वां टाइगर रिजर्व

भारत का 52 वां टाइगर रिजर्व  राजस्थान में स्थित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व है । जो कि राजस्थान का चौथा है।

भारत का 53 वां (नवीनतम) टाइगर रिजर्व

भारत का 53 वां टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ़ में स्थित है। जिसका नाम गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व है। जो हाल ही में वर्ष 2021 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। या छत्तीसगढ़ का चौथा टाइगर रिजर्व है।
इसे भी पढ़ें-

भारत में टाइगर रिजर्व से पूछें जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न-

  • 50 वां टाइगर रिजर्व कौन सा है – कामलांग टाइगर रिजर्व ( अरुणाचल प्रदेश)
  • 49 वां टाइगर रिजर्व – ओरांग टाइगर रिजर्व (असम)
  • 51 वां टाइगर रिजर्व – श्री विलीपुत्रा मेछामलाई टाइगर रिजर्व (तमिलनाडु)
  • सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व Largest Tiger Reserve in India – नागार्जुन सागर श्री सेलम (आंध्र प्रदेश)
  • भारत में सबसे छोटा टाइगर रिजर्व Smallest tiger reserve in India –  बोर टाइगर रिजर्व (महाराष्ट्र)
  • भारत का सबसे पहला टाइगर रिजर्व India’s first tiger reserve –जिम कार्बेट नेशनल पार्क है।
  • अन्तर्राष्ट्रीय टाइगर दिवश कब मनाया जाता है – 29 जुलाई
  • भारत सर्वाधिक टाइगर किस टाइगर रिजर्व में हैं – बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में
  • विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित टाइगर रिजर्व – नामदफा टाइगर रिजर्व (अरुणाचल प्रदेश)
  • 2019 की गणना के अनुसार सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व – सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (तमिलनाडु)
  • टाइगर का वैज्ञानिक नाम – Panthers Tigris

टाइगर रिजर्वो की PDF- click here

x

Leave a Comment