भारत का राष्ट्रपति [President of India]
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 में राष्ट्रपति पद का प्रावधान किया गया है राष्ट्रपति का पद सर्वाधिक सम्मान गरिमा तथा प्रतिष्ठा का है वह राष्ट्र का अध्यक्ष होता है। वर्तमान में हमारे राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी हैं जो भारत की 15 वीं राष्ट्रपति हैं। केंद्र की समस्त कार्यपालिका शक्तियां उसमें निहित होती हैं जिनका प्रयोग वह स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से करता है। भारत सरकार के समस्त कार्यपालिका संबंधी कार्य उसी के नाम से संचालित किए जाते हैं। भारत का राष्ट्रपति प्रथम नागरिक होता है।
राष्ट्रपति की योग्यताएं [Presidential Qualifications]
- 30 संविधान अनुच्छेद 58 के अनुसार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए निम्नलिखित योग्यताएं अनिवार्य है-
- वह भारत का नागरिक हो ।
- उसकी आयु 35 वर्ष से कम ना हो ।
- लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने की योग्यता रखता हो ।
- भारत या राज्य सरकार के अधीन किसी लाभ के पद पर आसीन ना हो।
राष्ट्रपति का निर्वाचन [Presidential Election]
- भारत में राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा होता है। इसमें लोक सभा राज्य सभा तथा राज्यों के विधान सभाओं के केवल निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।
- राष्ट्रपति का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा समानुपातिक प्रणाली के आधार पर होता है।
- राष्ट्रपति का निर्वाचन एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसके सदस्य संसद के दोनों सदनों तथा राज्य की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।
- मतदान गुप्त मतपत्र द्वारा होता है और चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम कोटा प्राप्त करना आवश्यक होता है न्यूनतम कोटा निर्धारित करने के लिए फार्मूले अपनाया जाते हैं।
राष्ट्रपति का कार्यकाल, वेतन, शपथ
- राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है, किंतु अपने उत्तराधिकारी के पद ग्रहण करने तक वह अपने पद पर बना रहता है यदि मृत्यु, त्याग पत्र अथवा महाभियोग द्वारा पदच्युत के कारण राष्ट्रपति का पद इस अवधि के अंतर्गत रिक्त हो जाए तो इस स्थिति में नए राष्ट्रपति का चुनाव पुनः 5 वर्षों की संपूर्ण अवध के लिए होता है ना की शेष अवधि के लिए।
- राष्ट्रपति का वेतन ₹200,000 (टैक्स फ्री) होता है। इसके अतिरिक्त इन्हें निशुल्क निवास स्थान व संसद द्वारा स्वीकृत अन्य भत्ते प्राप्त होते हैं सेवानिवृत्त के बाद राष्ट्रपति को ₹900000 वार्षिक पेंशन प्राप्त होती है।
- राष्ट्रपति को उसके पद और गोपनीयता की शपथ भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा दिलाई जाती है।
- संविधान के अनुच्छेद 59 के अनुसार राष्ट्रपति की उपलब्धियां और भत्ते उसके कार्यकाल में घटाएं नहीं जा सकते।
- राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र उपराष्ट्रपति को संबोधित करता है।
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची 2022
नाम | कार्यकाल | प्रमुख तथ्य |
---|---|---|
डाॅ राजेन्द्र प्रसाद | 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 | सर्वाधिक अवधि तक राष्ट्रपति रहे। |
डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13 मई 1962 से 13 मई 1967 | - |
डाॅ जाकिर हुसैन | 13 मई 1967 से 3 मई 1969 | सबसे कम अवधि, कार्यकाल के दौरान मृत्यु |
वी वी गिरि | 3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969 | प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति |
एम. हिदायतुल्लाह | 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969 | राष्ट्रपति की शपथ लेने वाले सुप्रीम कोर्ट के एक मात्र मुख्य न्यायाधीश |
वीवी गिरी | 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 | एकमात्र राष्ट्रपति जिनके निर्वाचन में द्वितीय चक्र की मतगणना करनी पड़ी |
फखरुद्दीन अली अहमद | 24 अगस्त 1974 से 11फरवरी 1977 | कार्यकाल के दौरान मृत्यु |
बीडी जत्ती | 11फरवरी 1977 से 25 जुलाई 1977 | कार्यवाहक राष्ट्रपति |
नीलम संजीव रेड्डी | 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1975 | सबसे कम उम्र के, निर्विरोध निर्वाचित |
ज्ञानी जैल सिंह | 25 जुलाई 1975 से 25 जुलाई 1987 | प्रथम सिक्ख राष्ट्रपति, वीटो का प्रयोग |
आर वेंकटरमन | 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992 | सर्वाधिक उम्र के राष्ट्रपति |
डा शंकर दयाल शर्मा | 25 जुलाई 1992 से जुलाई 1997 | - |
के आर नारायण | जुलाई 1997 - जुलाई 2002 | - |
एपीजे अब्दुल कलाम | जुलाई 2002 से जुलाई 2007 | प्रथम वैज्ञानिक राष्ट्रपति |
प्रतिभा देवीसिंह पाटिल | जुलाई 2007 से जुलाई 2012 | प्रथम महिला राष्ट्रपति |
प्रणव मुखर्जी | जुलाई 2012 से 2017 | - |
रामनाथ कोविंद | 2017 से 2022 | - |
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू | 21 जुलाई 2022 से वर्तमान... | प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति |
AFQs
1. भारत के राष्ट्रपति 2022 में कौन बने हैं?
Ans- श्रीमती द्रौपदी मुर्मू।
2. द्रौपदी मुर्मू भारत की कौन से नम्बर की राष्ट्रपति हैं?
Ans- 15 वें।
3. भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी ?
Ans- प्रतिभा देवीसिंह पाटिल।
4. भारत का सिक्ख राष्ट्रपति कौन था?
Ans- ज्ञानी जैल सिंह।
यह भी पढ़ें -
0 टिप्पणियाँ