BPSC प्राथमिक शिक्षक प्रश्न पत्र (Set-1)
नमस्कार दोस्तों, आज इस प्रैक्टिस सीरीज में हमारे द्वारा एडु टेरिया (Eduteria) के प्रैक्टिस सेट उपलब्ध कराए जाएंगे जोकि बिहार शिक्षक भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होंगे। अगर आप Eduteria के इस प्रैक्टिस बुक को खरीदना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी बुक रिटेलर्स के द्वारा अथवा अमेजॉन, फ्लिपकार्ट अथवा एडु टेरिया के ऐप के माध्यम से परचेस कर सकते हैं।
सामाजिक विज्ञान (BPSC Teacher Exam)
1. मानव उपयोग में लाई गई पहली धातु कौन सी थी ?
A. लोहा
B. टीन
C. कांसा
D. तांबा
Ans- तांबा- मानव द्वारा सर्वप्रथम तांबे का उपयोग किया गया था झारखंड मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में काफी मात्रा में तांबे के औजार मिले हैं।
2. आर्यों का मुख्य पेशा क्या था ?
A. कृषि
B. पशुपालन
C. व्यपार
D. शिल्पकर्म
Ans-पशुपालन- आर्यों का मुख्य पेशा पशुपालन था कृषि उनका गौण कार्य था। पशुओं में गाय को सबसे पवित्र तथा उत्तम माना जाता था आर्यों की अधिकांश लड़ाइयां गायों को लेकर हुई थी।
3. मौर्य राजवंश की स्थापना किसने की थी।
A. बिंबिसार
B. चंद्रगुप्त मौर्य
C. सम्राट अशोक
D. कौटिल्य
Ans- चंद्रगुप्त मौर्य- अपने गुरु चाणक्य की सहायता से अंतिम नंद शासक घनानंद को पराजित कर 25 वर्ष की आयु में चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी।
4. सातवाहनों की राजकीय भाषा क्या थी ?
A. पाली
B. प्राकृत
C. संस्कृत
D. अपभ्रंश
Ans- प्राकृत- सात वाहनों की राजकीय भाषा प्राकृत थी, अतः सभी अभिलेख प्राकृत भाषा एवं ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं सातवाहन राजा हाल ने गाथा सप्तशती की रचना प्राकृत भाषा में की थी।
5. भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है ?
A. चंद्रगुप्त प्रथम
B. चंद्रगुप्त द्वितीय
C. समुद्रगुप्त
D. कुमारगुप्त -1
Ans- समुद्रगुप्त- इलाहाबाद स्थित प्रयाग प्रशस्ति में समुद्रगुप्त के विजय अभियानों का वर्णन मिलता है इसी विजय अभियानों के कारण समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा जाता है।
6. लीलावती नामक ग्रंथ की रचना किसने की थी?
A. भास्कर द्वितीय
B. विल्हण
C. सोमेश्वर
D. आर्यभट्ट
Ans- भास्कर द्वितीय- लीलावती भारतीय गणितज्ञ भास्कर द्वितीय द्वारा संस्कृत में रचित गणित और खगोल शास्त्र का एक प्राचीन ग्रंथ है।
7. दिल्ली सल्तनत में रक्त एवं लौह की नीति किस सुल्तान द्वारा अपनाई गई थी।
A. अलाउद्दीन खिलजी
B. बलबन
C. मोहम्मद बिन तुगलक
D. फिरोजशाह तुगलक
Ans-बलबन – गुलाम वंश के शासक बलबन (1265-1287 ई.) ने सुल्तान की प्रतिष्ठा स्थापित करने तथा राज्य में हो रहे विद्रोह को शांत करने के लिए लौह एवं रक्त की नीति अपनई।
8. मोहम्मद बिन तुगलक द्वारा किस धातु के सांकेतिक मुद्रा चलाने का निर्णय लिया गया था।
A. कांसा
B. तांबा
C. सोना
D. चांदी
Ans- तांबा- मोहम्मद बिन तुगलक द्वारा 1330 ईस्वी में चलाई गई सांकेतिक मुद्रा का अर्थ था कि चांदी के टंके के स्थान पर तांबे (पीतल) के टंके का प्रचलन। इतिहासकार बरनी द्वारा किया गया वर्णन इस संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
9. फरीद को शेरखान का खिताब किसने दिया था ?
A. सिकंदर लोदी
B. बहार खा लोहानि
C. जलाल खान
D. बहलोल लोदी
Ans- बहार खा लोहानि- दक्षिण बिहार के सूबेदार बहार खां लोहानी ने फरीद को एक शेर मारने के उपलक्ष में शेर खान की उपाधि प्रदान किया था तथा अपने पुत्र जलाल खान का संरक्षक नियुक्त किया।
10. अंग्रेजों ने दक्षिण भारत में 1611 ई. में अपनी पहली फैक्ट्री कहां स्थापित की थी ?
A. मद्रास
B. कोचीन
C. मूसलीपटनम
D. मुंबई
Ans- मूसलीपटनम – दक्षिण में ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपना पहला कारखाना 1611 ईस्वी में मूसलीपटनम और पेरापुली में स्थापित किया था।
11. लॉर्ड डलहौजी ने अवध के किस नवाब पर कुशासन का आरोप लगाकर 1856 ईसवी में अवध राज्य को हड़प लिया ?
A. सुजाउद्दौला
B. सफदरजंग
C. वाजिद अली
D. आशफ-उद-दौला
Ans- वाजिद अली – अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह पर कुशासन का आरोप लगाकर डलहौजी ने 1856 ईस्वी में अवध को ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया।
12. रैयतवाड़ी बंदोबस्त के जनक थे ?
A. मर्टिन बर्ड
B. बुकनन
C. मुनरो एवं रीड
D. एलकिंस्टन
Ans- मुनरो एवं रीड – अंग्रेजों द्वारा भारत में भू राजस्व वसूली हेतु लागू की गई यह दूसरी व्यवस्था थी जिस के जन्मदाता थॉमस मुनरो एवं कैप्टन रीड थे। इस व्यवस्था के अंतर्गत कुल ब्रिटिश भारत के क्षेत्रफल 51 प्रतिशत हिस्सा शामिल था।
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (bpsc Teacher practice Que.)
13. 10 मई 1857 ईसवी को विद्रोह का आरंभ कहां से हुआ था ?
A. बैरकपुर
B. मेरठ
C. कानपुर
D. वेलूर
Ans- मेरठ- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रथम सशस्त्र विद्रोह 10 मई अट्ठारह सौ सत्तावन ईसवी को मेरठ स्थित छावनी से शुरू हुआ था।
14. इंडियन सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पहले भारतीय कौन थे ?
A. सुभाष चंद्र बोस
B. सत्येंद्र नाथ ठाकुर
C. सुरेंद्रनाथ बनर्जी
D. अरविंद घोष
Ans- सत्येंद्र नाथ ठाकुर- इंडियन सिविल सर्विस परीक्षा 1863 ईस्वी में उत्तीर्ण करने वाले पहले भारतीय सत्येंद्र नाथ ठाकुर थे। जो रविंद्र नाथ ठाकुर के बड़े भाई थे।
15. चंपारण सत्याग्रह किस वर्ष हुआ था ?
A. 1916
B. 1917
C. 1915
D. 1914
Ans- 1917- चंपारण सत्याग्रह 1917 ईस्वी में महात्मा गांधी द्वारा तिनकठिया पद्धति के विरोध में किया गया था। महात्मा गांधी द्वारा सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग चंपारण आंदोलन के दौरान किया गया था।
16. गांधीजी अपना राजनीतिक गुरु किसे मानते थे ?
A. मदन मोहन मालवीय
B. गोपाल कृष्ण गोखले
C. फिरोजशाह मेहता
D. बाल गंगाधर तिलक
Ans- गोपाल कृष्ण गोखले- कांग्रेस में उदारवादी विचारधारा के नेता गोपाल कृष्ण गोखले साधन एवं साधनों की पवित्रता पर विश्वास करते थे। इसी से प्रभावित होकर गांधीजी ने गोपाल कृष्ण गोखले को अपना गुरु माना था।
17. चौरी चौरा कांड कब हुआ था ?
A. 12 फरवरी 1922
B. 4 फरवरी 1922
C. 20 मार्च 1922
D. 15 फरवरी 1922
Ans- 4 फरवरी 1922- 4 फरवरी 1922 को गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाने को उग्र भीड़ ने जला दिया जिसमें 22 पुलिसकर्मी मारे गए। जिससे क्षुब्ध होकर गांधी जी ने 12 फरवरी 1922 ईस्वी को असहयोग आंदोलन स्थगित कर दिया।
18. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय कौन था।
A. लॉर्ड लिटन
B. लॉर्ड रिपन
C. लार्ड कैनिंग
D. लॉर्ड डफरिन
Ans- लॉर्ड डफरिन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1985 ईस्वी को हुई थी उस समय भारत का वायसराय लॉर्ड डफरिन था। रफी कांग्रेस की स्थापना मुंबई के गोकुलदस तेजपाल संस्कृत विश्वविद्यालय में ए. ओ. ह्यूम द्वारा की गई थी।
19. इंडियन एसोसिएशन के संस्थापक कौन थे ?
A. दादा भाई नौरोजी
B. सुरेंद्रनाथ बनर्जी
C. ए.ओ.ह्यूम
D. सत्येंद्र नाथ टैगोर
Ans- सुरेंद्रनथ बनर्जी – इंडियन एसोसिएशन की स्थापना 1839 ब में सुरेंद्रनाथ बनर्जी एवं आनंद मोहन बोस द्वारा की गई थी।
20. बंगाल में ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का सुझाव सर्वप्रथम किसने दिया था।
A. अरविंद घोष
B. कृष्ण कुमार मित्र
C. मोतीलाल नेहरू
D. सतीश चंद्र मुखर्जी
Ans- कृष्ण कुमार मित्र – बंगाल में स्वदेशी आंदोलन (1906) के दौरान कृष्ण कुमार मित्र ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का सुझाव दिया था।
21. अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष में हुई थी ?
A. 1906
B. 1907
C. 1905
D. 1904
Ans- 1906 – 30 दिसंबर 1960 को मुस्लिम लीग की स्थापना नवाब-बकर-उल-मुल्क की अध्यक्षता में किया गया था।
22. निम्नलिखित में से किसने मित्र मेला संघ को शुरू किया था।
A. श्यामजी कृष्ण वर्मा
B. विनायक दामोदर सावरकर
C. सोहन सिंह भाकना
D. सूर्य सेन
Ans- विनायक दामोदर सावरकर- गणपति उत्सव मनाने के सिलसिले में 1899 ईस्वी में विनायक दामोदर सावरकर द्वारा मित्र मेला संगठन की शुरुआत की गई थी।
23. ‘एक वर्ष में स्वराज’ का नारा गांधी जी द्वारा किस आंदोलन के दौरान दिया गया था ?
A. असहयोग आंदोलन
B. नमक सत्याग्रह
C. भारत छोड़ो आंदोलन
D. खिलाफत आंदोलन
Ans- असहयोग आंदोलन- गांधी जी के नेतृत्व में 1 अगस्त 1920 को असहयोग आंदोलन की शुरुआत की गई थी इसी आंदोलन में गांधीजी ने 1 वर्ष के भीतर स्वराज प्राप्ति का नारा दिया था।
24. भारत विभाजन के समय कांग्रेस अध्यक्ष कौन थे ?
A. राजेंद्र प्रसाद
B. जे बी कृपलानी
C. मौलाना अबुल कलाम आजाद
D. सी राजगोपालाचारी
Ans- जे बी कृपलानी- भारत विभाजन एवं स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष जेबी कृपलानी थे।
25. 1946 में भारत आया कैबिनेट मिशन का नेतृत्व किसने किया था।
A. सर पैथिक लोरेंस
B. लॉर्ड लिंनलिथगो
C. लॉर्ड वेवल
D. जॉन साइमन
Ans- सर पैथिक लोरेंस- 24 मार्च 1946 ईस्वी को सर पैंथिक लारैंस की अध्यक्षता में कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा था इसके दो अन्य सदस्य सर क्रिप्स एवं एवी अलेक्जेंडर थे।
26. भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित होने के बाद महात्मा गांधी जी को गिरफ्तार करके कहां रखा गया था।
A. अहमदनगर किले
B. यरवदा जेल में
C. नैनी जेल में
D. आगा खां पैलेस में
Ans- आगा खां पैलेस में- भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत में ही 9 अगस्त 1942 को गांधी जी को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा उन्हें आगा खां पैलेस में रखा गया था।
27. गांधी जी के द्वारा व्यक्तिगत सत्याग्रह के प्रथम सत्याग्रही किसे चुना गया था।
A. विनोबा भावे
B. जवाहरलाल नेहरू
C. सरदार पटेल
D. अनुग्रह नारायण सिंह
Ans- विनोबा भावे- 17 अक्टूबर 1940 ईस्वी को गांधी जी द्वारा पवनार आश्रम से व्यक्तिगत सत्याग्रह प्रारंभ किया गया था तथा प्रथम सत्याग्रही विनोबा भावे बने थे।
28. मुस्लिम लीग द्वारा किस वर्ष पाकिस्तान की स्थापना संबंधी मांग का प्रस्ताव पेश किया गया था।
A. 1932
B. 1936
C. 1940
D. 1939
Ans-1940- मोहम्मद अली जिन्ना की अध्यक्षता में 23 मार्च 1940 ईस्वी को लाहौर में संपन्न मुस्लिम लीग के अधिवेशन में एक स्वतंत्र और संप्रभु मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान की मांग को औपचारिक रूप से प्रस्तुत की गई थी।
29. निम्नलिखित में से किसने ‘सांप्रदायिक अधिनियम’ घोषित किया गया था।
A. लॉर्ड इरविन
B. विंस्टन चर्चिल
C. रैम्जे मैकडोनाल्ड
D. चैंबर्लेन
Ans- रैम्जे मैकडोनाल्ड – 16 अगस्त 1932 ईस्वी को इंग्लैंड के प्रधानमंत्री मैकडोनाल्ड ने एक घोषणा की जिसे सांप्रदायिक पंचाट कहा जाता है।
30. 1928 में नेहरू रिपोर्ट किसने तैयार की थी।
A. जे ए नेहरू
B. मोतीलाल नेहरू
C. मोहम्मद अली जिन्ना
D. तेज बहादुर सप्रू
Ans- मोती लाल नेहरू – 28 अगस्त 1928 को लखनऊ में सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया नेहरू रिपोर्ट मोतीलाल नेहरू द्वारा तैयार किया गया था।
31. 1919 में अखिल भारतीय खिलाफत सम्मेलन का अध्यक्ष किसे चुना गया?
A. मोहम्मद अली जिन्ना
B. महात्मा गांधी
C. शौकत अली
D. हकीम अजमल खान
Ans – महात्मा गांधी- वर्ष 1919 में अखिल भारतीय खिलाफत सम्मेलन की अध्यक्षता हेतु महात्मा गांधी को चुना गया था जिन्होंने सुझाव दिया हिंदू एवं मुसलमानों को सरकार का सहयोग करना बंद कर देना चाहिए।
32. निम्नलिखित में से कौन सा भारत का एकमात्र यहूदी वायसराय था।
A. लॉर्ड इरविन
B. लॉर्ड कैनिंग
C. लार्ड कर्जन
D. लार्ड रीडिंग
Ans लार्ड रीडिंग – लाइट रीडिंग (1921-26) भारत के सभी वायसरायओं में अकेले यहूदी वायसराय थे। स्वराज पार्टी की स्थापना, काकोरी कांड, चोरा चोरी घटना आदि इनके कार्यकाल में हुआ था।
सामान्य जागरूकता (BPSC Teacher Exam)
33. 17 प्रवासी भारतीय दिवस समारोह का आयोजन कहां किया गया ?
A. दिल्ली
B. भोपाल
C. इंदौर
D. जयपुर
Ans- इंदौर
➣भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर मध्य प्रदेश में 17 प्रवासी भारतीय दिवस समारोह 2023 का आयोजन किया गया।
➢ वर्ष 2003 से यह समारोह 9 जनवरी को 1915 में महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की याद में मनाया जाता है।
➢ इस समारोह के मुख्य अतिथि गुयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद इरफान अली तथा विशिष्ट अतिथि सूरीनाम के राष्ट्रपति श्री चंद्रिका प्रसाद संतोखी उपस्थित थे।
34. भारत के पहले और विश्व के दूसरे इन्फेंट्री रिसर्च सेंटर और संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।
A. आंध्र प्रदेश
B. राजस्थान
C. उत्तर प्रदेश
D. मध्य प्रदेश
Ans- मध्य प्रदेश- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में महू छावनी में दिसंबर 2022 में भारत के पहले और विश्व के दूसरे इन्फैट्री रिसर्च सेंटर और संग्रहालय का उद्घाटन किया गया है।
35. The light we carry पुस्तक के लेखक।
A. वसीम अकरम
B. मिशेल ओबामा
C. जैफ्री आर्चर
D. सुधा मूर्ति
Ans- मिशेल ओबामा
➢ Sultan: A Memoir- वसीम अकरम
➢ Next In Line – जैफ्री आर्चर
➢ It Starts with us- सुधा मूर्ति
36. शरद कमल अंकित को मेजर ध्यानचंद खेल रतन पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है यह सम्मान उन्हें किस खेल में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया ?
A. बैडमिंटन
B. टेबल टेनिस
C. निशानेबाजी
D. तैराकी
Ans- टेबल टेनिस – टेबल टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी शरत कमल आंसर को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यान चंद खेल रतन पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया है।
37. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवंबर 2022 को डोनयी पोलो ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया यह हवाई अड्डा किस राज्य में है।
A. अरुणाचल प्रदेश
B. गोवा
C. त्रिपुरा
D. सिक्किम
Ans- अरुणाचल प्रदेश – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में डोनयी पोलो ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को नवंबर 2022 में उद्घाटन किया इस हवाई अड्डे को पहले होलोंगी एयरपोर्ट (Hollongi Airport )के नाम से जाना जाता था।
38. किस राज्य में भारत उज़्बेकिस्तान दिवस शिक्षण अभ्यास डिस्टिलिक 2023 (Dustlik 2023) का आयोजन किया गया।
A. हिमाचल प्रदेश
B. हरियाणा
C. पंजाब
D. उत्तराखंड
Ans- उत्तराखंड – भारत और उज्बेकिस्तान के थल सेनाओं के मध्य द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास डस्टलिक 2023 का आयोजन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया गया।
39. मार्च 2023 में सरस्वती सम्मान 2023 से किसे सम्मानित किया गया।
A. शिव शंकरी
B. ज्ञान चतुर्वेदी
C. रामदरश मिश्र
D. इनमें से कोई नहीं
Ans- शिव शंकरी – सरस्वती सम्मान 2022 तमिल लेखिका शिवशंकरी को उनकी आत्मकथा सूर्यवंशम के लिए प्रदान किया गया।
40. मुख्यमंत्री आवासीय भूमि अधिकार योजना किस राज्य में शुरू की गई है।
A. राजस्थान
B. उत्तराखंड
C. छत्तीसगढ़
D. मध्य प्रदेश
Ans- मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ जिला से मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना की शुरुआत की इस योजना के अंतर्गत राज्य के भूमिहीन परिवारों को राज्य सरकार की तरफ से 600 वर्ग फुट आवासीय भूखंड दिए जाएंगे।
41. किस आप्रेशन के तहत भारत ने भूकंप प्रभावित देश तुर्की और सीरिया को मानवीय सहायता प्रदान की।
A. ऑपरेशन दोस्त
B. ऑपरेशन साथी
C. ऑपरेशन सद्भावना
D. ऑपरेशन मित्र
Ans- ऑपरेशन दोस्त – भारत सरकार ने तुर्की और सीरिया में आया भूकंप के बचाव एवं राहत के लिए ऑपरेशन दोस्त शुरू किया गया।
42. भारत का पहला निजी रूप से विकसित रॉकेट का नाम क्या है।
A. ध्रुव -1
B. विक्रम-एस
C. स्टारशिप
D. रूद्रम
Ans- विक्रम एस – भारत का पहला निजी रूप से विकसित रॉकेट का नाम विक्रम-एस है यह हैदराबाद की निजी स्पेस कंपनी स्काई रूट एयरोस्पेस (sky root aerospace) द्वारा विकसित किया गया है।
सामान्य विज्ञान (BPSC Teacher Exam)
43. आइसो हेलाइन किन को जोड़ने वाली रेखाएं हैं ?
A. समानताप
B. समानदाब
C. समान वर्षा
D. समान लवणता
Ans- समानलवणता- आइसोहलाइन हुए काल्पनिक रेखाएं हैं जो सामान लवणता वाले बिंदुओं को जोड़ती हैं।
44. छुद्र ग्रह किन दो ग्रहों के बीच में पाए जाते हैं ?
A. शुक्र और पृथ्वी
B. मंगल और बृहस्पति
C. अरूण और वरूण
D. पृथ्वी और मंगल
Ans- मंगल और बृहस्पति- मंगल एवं बृहस्पति ग्रह की कक्षाओं के बीच कुछ छोटे-छोटे आकाशीय पिंड हैं जो सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं उसे छुद्र ग्रह कहते हैं खगोल शास्त्रियों के अनुसार ग्रहों के विस्फोट के फल स्वरुप टूटे टुकड़ों से छुद्र ग्रह का निर्माण हुआ है शुद्र ग्रह पृथ्वी से टकराते हैं तो पृथ्वी के पृष्ठ पर विशाल गलत बनाते हैं जैसे लोनार झील, महाराष्ट्र ।
45. फेडरेशन कप का संबंध किस खेल से है ?
A. फुटबॉल
B. क्रिकेट
C. हांकी
D. बैडमिंटन
Ans- फुटबॉल
फेडरेशन कप, संतोष कप तथा डीसीएम ट्रॉफी का संबंध फुटबॉल से है।
46. और मुख्य रूप से किस राज्य में मनाया जाने वाला कृषि फसल उत्सव है?
A. तमिलनडु
B. केरल
C. कर्नाटक
D. गोवा
Ans- केरल – ओणम का त्योहार दक्षिण भारत में खासकर केरल में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और उनको खासतौर पर खेतों में फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है और उत्सव इसलिए विशेष है क्योंकि इसकी पूजा मंदिर में नहीं बल्कि घर में की जाती है।
47. पड़ोसी देश भूटान के साथ कितने भारतीय राज्य सीमा साझा करते हैं ?
A. 3
B. 4
C. 5
D. 6
Ans-4
भारत-भूटान सीमा 699 किलोमीटर लंबी है। भूटान भारतीय राज्यों से असम (267) अरुणाचल प्रदेश (217) पश्चिम बंगाल (183) एवं सिक्किम (32) के साथ सीमा साझा करती है।
48. निम्नलिखित में से कौन ग्रीनहाउस गैस का उदाहरण नहीं है।
A. जलवाष्प
B. कार्बन डाइऑक्साइड
C. नाइट्रिक ऑक्साइड
D. क्लोरोफ्लोरोकार्बन
Ans- नाइट्रिक ऑक्साइड
जलवाष्प, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O), फ्लोरिनेटेड गैस (CFC, HFC) आदि ग्रीन हाउस गैसों के उदाहरण हैं। नाइट्रिक ऑक्साइड ग्रीनहाउस गैस का उदाहरण नहीं है।
49. इनमें से किसके द्वारा अमीबा भोजन ग्रहण करता है ?
A. परिवहन
B. केंद्रक
C. कूटपाद
D. भोजन रसधानी
Ans- कूटपाद
50. परागकोश में पाए जाते हैं –
A. दलपुंज
B. परागकण
C. बाह्यदल
D. स्त्रीलिंग
Ans- प्रांगण
एक पूर्ण पुष्प के 4 भाग होते हैं
1. बाह्य दलपुंज, 2. दलपुंज, 3. पुमंग, 4. ज्यादा
पुमंग पुष्पेंद्र भाग है जिसे उनके सर कहते हैं उनके सर में ही सबसे ऊपरी भाग में पराग कोष पाया जाता है जिसमें परागकण मौजूद होता है। जायांग पुष्प का मादा भाग है।
यह भी पढ़ें>>
Nice