2022 के प्रमुख एप और पोर्टल
वर्ष 2022 में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा ऐप वह पोर्टल लांच किए गए हैं उन कि बात इस पोस्ट को करेंगे। ऐप तथा पोर्टलों द्वारा प्रश्न परीक्षा में अवश्य पूछे जाते हैं। जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इस पोस्ट में सारे ऐप कवर होंगे जो 2022 में अभी तक लांच हो चुके हैं।
डिजिटल संसद एप (Digital Sansad App)
वर्ष 2022 में लोकसभा सचिवालय ने डिजिटल संसद ऐप नामक एक लांच किया गया है जो संसद की कार्यवाही होगी वह सब इस एप पर उपलब्ध रहेगी। उसे भी म नागरिक देख सकता है । यह अप्लिकेशन एंड्रॉयड व अन्य प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगी।
- डिजिटल संसद एप लोकसभा अध्यक्ष ओमबिरला द्वारा लांच किया गया है।
- वर्तमान सदन में कार्यवाही के अतिरिक्त यह एप लोगों को लोकसभा से संबंधित अभिलेखीय डेटा तक पहुंचने में मदद करेगा।
- भारत के नागरिक भाषणों, वाद-विवाद आदि को इस प्लेटफार्म की मदद से देख सकेंगे।
- इस एप में भारत की स्वतंत्रता के पश्चात बजट भाषणों के साथ साथ 12 वीं लोकसभा से 17 वीं लोकसभा तक की सदन की चर्चाएं इस एप पर उपलब्ध हैं।
सारथी मोबाइल एप (Sarthi mobile App)
- 19 जनवरी 2022 को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने निवेशकों को शिक्षित करने वाला एक मोबाइल ऐप सारथी लांच किया।
- इसका उद्देश्य निवेशकों के बीच प्रतिभूति बाजार की बुनियादी अवधारणाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
- SEBI 12 अप्रैल, 1992 को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम 1952 के प्रावधानों के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है।
- यह एप केवाईसी (KYC) प्रक्रिया, व्यापार और निपटान, म्यूचुअल फंड (Mutual Fund), हालिया बाजर के विकास, निवेशक शिकायत निवारण तंत्र आदि के बारे में बतायेगा।
भीम एप (Bhim App)
- डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2017 में मोबाइल एप ‘भीम’ [BHIM] को लांच किया।
- भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की अन्तर्राष्ट्रीय शाखा NPCI INTERNATIONAL PAYMENTS LTD (NIPL) ने मशरेक बैंक की भुगतान सहायक कंपनी नियो पे (NeoPay) के साथ साझेदारी करके यूएई के बाजार में प्रवेश किया है।
- भूटान और सिंगापुर के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी BHIM UPI को स्वीकृति मिल गई है।
टेंपल 360 पोर्टल (Temple 360 Portal)
- टेंपल 360 पोर्टल को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने लांच किया है। जिसका अनावरण राज्य संस्कृत मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा किया गया।
- यह एक ऐसा पोर्टल है, जिसके माध्यम से देशभर के श्रद्धालु मंदिरों तथा प्रमुख तीर्थ स्थलों के ऑनलाइन दर्शन कभी भी कहीं से भी कर सकते हैं।
- आजादी का अमृत महोत्सव के अनुरूप तैयार इस पोर्टल पर देश के विभिन्न मंदिरों के लाइव कैमरा फीड उपलब्ध कराए जाएंगे जिस पर कोई भी व्यक्ति वेबसाइट के माध्यम से देश के मंदिरों में विभिन्न लाइव कैमरा द्वारा चौबीसों घंटे मंदिर के दर्शन प्राप्त कर सकता है।
- बहुत बहुत जल्द ही इस पोर्टल पर चारों धामों जिसमें बद्रीनाथ, द्वारिका रामेश्वरम और जगन्नाथ पुरी से 12 ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ अनुष्ठानों की लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा दर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
आभा मोबाइल एप (Abha Mobile App)
- भारत सरकार ने इसे 24 मई 2022 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर रखने के लिए आभा मोबाइल ऐप कोलांच किया।
- आभा ऐप राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत हेल्थ रिकॉर्ड्स एप का ही नया रूप है।
- इस ऐप में उपलब्ध सुविधाओं के माध्यम से व्यक्ति को कभी भी कहीं भी अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
‘e-DAR’ नामक पोर्टल
- इसके पूरा नाम – ई विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट है। इसे भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने लॉन्च किया है।
- यह पोर्टल सड़क दुर्घटनाओं की तत्काल जानकारी प्रदान करने के लिए दो घटना के मुआवजे संबंधी दावों को तेजी से निपटाने में मदद करेगा।
- इस पोर्टल को अन्य सरकारी पौध से जोड़ा जाएगा जिससे वाहन या ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी विवरण तथा वाहनों के पंजीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी।
एप, पोर्टल एवं उनसे संबंधित क्षेत्र
एप/पोर्टल | जारीकर्ता | संबंधित क्षेत्र |
---|---|---|
माई पोर्टल एप (My Portal App) | भारत सरकार | पोर्ट संचालन की डिजिटल निगरानी हेतु |
वेस्ट टू वेल्थ (West to wealth) | भारत सरकार | सतत विकास के लिए सहयोग बढ़ाने हेतु |
मानस मित्र (Manas mirta) | भारत सरकार | सभी आयु वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य भलाई हेतु |
मेरा राशन ऐप (My Rasan App) | भारत सरकार | वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत |
राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (Rastrey Purskar Portal) | भारत सरकार | सामाजिक भागीदारी और पारदर्शिता को प्रोत्साहित करने के लिए |
ई श्रम पोर्टल (E shram protal) | भारत सरकार | श्रमिकों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु |
लोकपाल एप (Lokpal app) | केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय | मनरेगा योजना के कार्यान्वयन से संबंधित |
ई गोपाला (e gopala) | राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड | डेयरी किसानों की मदद के लिए |
संभव पोर्टल (Sambhav Portal) | ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय, उत्तर प्रदेश | यह पोर्टल विभिन्न स्रोतो से शिकायतों और मुद्दों को उठाया था जिसमें मुख्यमंत्री जनसुनवाई एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली के तहत लंबित मामलों और शिकायतें शामिल हैं |
जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) | केन्द्र सरकार | जन समर्थ पोर्टल एक वनस्टॉप डिजिटल पोर्टल है जो सरकारी क्रेडिट योजनाओं को जोड़ता है |
2022 में लांच एप एवं पोर्टल
एप तथा पोर्टल से संबंधित पूछे गये प्रश्न 2022
2022 में लांच एप व पोर्टलों की सूची
AFQs
1. डिजिटल संसद एप क्या है?
Ans- डिजिटल संसद ऐप द्वारा बजट भाषण व लोक सभा के भाषणों को देख सकेंगे।
2. टेंपल 360 पोर्टल क्या है?
Ans- टेंपल 360 पोर्टल पर लाइव कैमरों के द्वारा भारत के चारों धाम तथा ज्योतिर्लिंग के लाइव दर्शन कर सकेंगे।
3. गतिशील संचार पोर्टल क्या है?
Ans.यह दूरसंचार अवसंरचना के लिए ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के उद्देश्य के लिए एक प्रवर्तक के रूप में कार्य करता है।