जैसा कि आप लोगों को पता है कि नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है, भौतिकी तथा रसायन विज्ञान के नोबेल के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गये हैं। अतः अन्य क्षेत्र के नोबेल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आइए जानते हैं कि रसायन के क्षेत्र में यह पुरस्कार किसे दिया गया है।
Nobel prize in chemistry 2022
Nobel prize in chemistry 2022 (रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार)
- 2022 के लिए रसायन के नोबेल पुरस्कार के लिए तीन वैज्ञानिकों के नाम की घोषणा की गई है।
- यह पुरस्कार राॅयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के द्वारा प्रदान किये जाते हैं।
- कैमेस्ट्री में नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया।
1. कैरोलिन आर. बर्टोज़जी (Carolyn R. Bertozzi, USA)
2. मोर्गन मेल्डस (Morten Meldal, Denmark)
3. के. बैरी शार्पलेस (K.Barry Sharpless, USA)
इन वैज्ञानिकों को ‘क्लिक केमिस्ट्री और बायोआर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिऐ रसायन विज्ञान में 2022 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लाया गया है।
कहां होता है क्लिक केमिस्ट्री का इस्तेमाल?
क्लिक केमिस्ट्री का इस्तेमाल फार्मास्युटिकलस के विकास में , DNA की मैपिंग और अधिक उपयुक्त सामग्री बनान के लिए किया जाता है। तथा बायोआर्थोगोनल प्रतिक्रियाओं का उपयोग करके शोधकर्ताओं ने कैंसर फार्मास्युटिकल की टारगेटिंग में सुधार किया है।
AFQs
1. रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2022 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम क्या हैं?
Ans. रसायन विज्ञान के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से नोबल पुरस्कार दिया जाएगा। इन वैज्ञानिकों के नाम – “कैरोलिन आर. बर्टोजजी, मोर्गनमेल्डस तथा के. बैरी शार्पनेस” को दिया जाएगा।
2. रसायन का नोबेल किस योगदान के लिए दिया जाएगा?
Ans. क्लिक केमिस्ट्री का इस्तेमाल फार्मास्युटिकलस के विकास में किये जाने के योगदान के लिए।
3. रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेता किस देश से संबंधित हैं ?
Ans. अमेरिका तथा डेनमार्क ( दो वैज्ञानिक अमेरिका के हैं तथा एक डेनमार्क का)
यह भी पढ़ें>>