संयुक्त राष्ट्र के विशिष्ट अभिकरण | United Nations Specialized Agency

 

Advertisements
संयुक्त राष्ट्र के विशिष्ट अभिकरण | United Nations Specialized Agency

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund)

स्थापना – 27 दिसंबर, 1945
मुख्यालय – वाशिंगटन डीसी (अमेरिका)
IMF की स्थापना 27 दिसंबर, 1945 को वाशिंगटन (अमेरिका) में हुई लेकिन वास्तविक रूप में 1 मार्च, 1947 से इसने अपना कार्य प्रारंभ किया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं- 
1. अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक सहयोग की स्थापना करना ।
2. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का संतुलित विकास करना।
3. विनिमय दरों में स्थायित्व लाना ।
4. बहुपक्षीय  भुगतानों की व्यवस्था करना और प्रतिकूल भुगतान संतुलन को ठीक करना तथा साथ ही साथ संतुलन की मात्रा एवं अवधि में कमी करना।
वर्तमान समय में इसकी सदस्य संख्या 188 है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation)

स्थापना – 7 अप्रैल, 1948
मुख्यालय – जेनेवा ( स्विट्जरलैंड)
प्रादेशिक कार्यालय – अलक्जैंड्रिया, ब्राजविल, कोपनहेगन, मनीला, नई दिल्ली एवं वाशिंगटन
सदस्य – 194
उद्देश्य – इसके निम्नलिखित उद्देश्य हैं –
1. संसार की सभी जातियों के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर उच्चतम बनाना ।
2. इसकी सेवाओं में अनेक रोग तथा शिशु स्वास्थ्य, पुष्टिकर आहार एवं वातावरण की शुद्धता आदि के संबंध में जानकारी देने के लिए प्रचार कार्य तथा प्रशिक्षण की व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण है।

विश्व मौसम विज्ञान संघ 

स्थापना – 19 मार्च, 1951
मुख्यालय – जेनेवा (स्विट्जरलैंड)
सदस्य – 191
उद्देश्य – 

1. इसका उद्देश्य मौसम विज्ञान संबंधी कार्यों एवं निरीक्षण को बढ़ावा देने के लिए पृथ्वी पर स्थान-स्थान पर स्टेशन और केन्द्र स्थापित करना तथा उनके स्तर को ऊंचा उठाना है।
2. यह संसार के विभिन्न देशों को ऋतु विज्ञान संबंधी सभी आवश्यक सूचनाएं देता है।

खाद्य एवं कृषि संगठन (A.F.O.)

स्थापना- 16 Oct, 1945
मुख्यालय- रोम, इटली
सदस्य– 194
उद्देश्य- 
इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय कृषि में प्रगति के लिए फसलों के नए-नए किस्म के बीज तैयार करने हेतु वैज्ञानिक अनुसंधान करना, कृषि के उत्पादन और वितरण में सुधार करना आदि है।

विश्व पर्यटन संगठन (W.T.O)

स्थापना- 1925
मुख्यालय – मैड्रिड, स्पपेन
उद्देश्य – 
1. इसका उद्देश्य पर्यटन के माध्यम से आर्थिक वृद्धि एवं रोजगार के अवसर पैदा करना ।
2. पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यटन के विरासत स्थलों को प्रोत्साहित करना है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (I.L.O)

स्थापना- 19 अप्रैल, 1919 
मुख्यालय- जेनेवा, स्विट्जरलैंड
उद्देश्य-
1. मजदूरों की अवस्था और रहन सहन के स्तर में सुधार करना तथा आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा इसका उद्देश्य है।
2. इसमें तीनों पक्षों-सरकार, नियोजक तथा कामगारों के प्रतिनिधि भाग लेते हैं।
3. इस संगठन को वर्ष 1969 में शान्ति का नोबोल पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO)

स्थापना- 7 दिसंबर, 1944
मुख्यालय- मांट्रियल, क्यूबेक, कनाडा
सदस्य- 191
उद्देश्य-

1. इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन से सम्बन्ध समस्याओं का समाधान करना है। 
2. यह अंतर्राष्ट्रीय उड्डयन विधियों एवं समझौतों का प्रारूप तैयार करता है। 

विश्व बैंक (World Bank)

स्थापना- वर्ष 1945
मुख्यालय- वाशिंगटन डीसी
सदस्य- 188
उद्देश्य-
1. विश्व के धनी एवं निर्धन देशों का प्रथम सम्मेलन ‘ब्रेटनवुडस् काॅफ्रेंस’ के परिणामस्वरूप सन् 1945 में विश्व बैंक की स्थापना की गई।
2. इस बैंक का उद्देश्य निर्धन ,साधन हीन तथा विकासशील देशों को वित्त एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे उनका विकास हो सके ।
 
x

Leave a Comment