झील किसे कहते हैं (jheel kese kahte hai)
झील जल का वह स्थिर भाग है जो चारों तरफ से भूमि से घिरा होता है झील की दूसरी विशेषता उसका स्थायीत्व है। झीले विशेष रूप से विस्तृत गड्ढे हैं, जिनमें जल भरा होता है। झीलों की एक महत्वपूर्ण विशेषता उनका खरापन होता है लेकिन अन्य झीलें मीठे पानी की भी होती है झीलें भूपटल के किसी भी भाग पर हो सकती हैं यह ऊंचे पर्वतों पर मिलती है, पठार और मैदानों पर भी मिलती हैं तथा यह सागर तल से नीचे भी पाई जाती हैं। इसीलिए अलग-अलग रूप से देखने को मिलती हैं।
झीलों के प्रकार (jheelo ke parkar)
- मीठे पानी की झीलें (Freshwater lakes)
- खारे पानी की झीलें (Saltwater lakes)
- हीमनदीय झीलें (Glacial lakes)
- कृत्रिम झीलें (Artificial lakes)
- ज्वालामुखीय झीलें (Crater lakes)
- गोखुर झीलें (Oxbox Lakes)
- लैगून झीलें या अनूप (Lagoon lakes)
भारत में स्थित झीलों की सूची (List of Indian Lakes)
राज्य (State) | झीलें (Lakes) | प्रमुख तथ्य |
---|---|---|
उड़ीसा |
| चिल्का झील >>भारत की सबसे बड़ी लैगून झील है तथा भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की तटीय झील है। |
आंध्र प्रदेश |
| पुलकिट झील >> पुलकिट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है। इसका 84% भाग आंध्र प्रदेश तथा 16% भाग तमिलनाडु में पड़ता है। यह सतीश धवन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र के पास स्थित है। |
जम्मू कश्मीर |
| डल झील को श्रीनगर का गहना कहते हैं। वुलर झील भारत की सबसे मीठे पानी की झीलें है। |
उत्तराखंड |
| रूपकुंड झील को कंकाल झील भी कहते हैं। |
केरल |
| वेम्वनाड झील केरल की सबसे बड़ी और देश की सबसे लंबी झील है |
मणिपुर |
| लोकटक झील >> पूर्वोत्तर भारत की मीठे पानी की झीलें है। इस झील में केबुललामजाओ नाम का तैरता हुआ दुनिया का एक मात्र राष्ट्रीय पार्क है। |
हिमाचल प्रदेश |
| रामगढ़ ताल उत्तर प्रदेश की एक मात्र झील है। |
सिक्किम |
| भारत की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है। |
महाराष्ट्र |
| लोनार झील महाराष्ट्र के बुलहाणा जिले स्थित खारे पानी की झीलें है। यह ज्वालामुखीय झील का उदाहरण है। |
मणिपुर |
| लोकटक झील >> पूर्वोत्तर भारत की मीठे पानी की झीलें है। इस झील में केबुललामजाओ नाम का तैरता हुआ दुनिया का एक मात्र राष्ट्रीय पार्क है। |
राजस्थान |
| साभंर झील भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी अंतःस्थलीय झील है। |
भारत की झीलें से पूछे जाने वाले प्रश्न
1. भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है ?
उत्तर - वूलर झील
2. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी है ?
उत्तर - चिल्का
3. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की अंतःस्थलीय झील कौन सी है ?
उत्तर - सांभर झील
4. भारत की सबसे बड़ी लैगून झील कौन सी है ?
उत्तर - चिल्का झील
5. भारत की सबसे लंबी झील कौन सी हैं?
उत्तर - बेंबनाड झील
6. भारत की सबसे ऊंची झील कौन सी है ?
उत्तर - चोलामू झील
7. भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन सी है ?
उत्तर - गोविन्द बल्लभ पंत सागर
इसे भी पढ़ें>>
0 टिप्पणियाँ