समास की परिभाषा | समास के भेद व उदाहरण

समास की परिभाषा | समास के भेद व उदाहरण



 समास क्या है 

समास शब्द 'अस' धातु में 'सम्' उपसर्ग लगाकर बना है। जिसका अर्थ 'संक्षेप' होता है।

➥ समास का अर्थ - संक्षेप
➥ समास का विलोम - व्यास

समास की परिभाषा 

"दो या दो से अधिक बने हुए नवीन और सार्थक शब्द को समाज कहते हैं"।

समास के भेद 

समास के 6 भेद होते हैं। ( *अगर विकल्प में 6 वाला आप्शन नहीं है तो 4 वाला आप्शन लगाना है।)

  1. अव्ययीभाव समास
  2. तत्पुरुष समास
  3. कर्मधारय समास
  4. द्विगु समास
  5. द्वंद समास
  6. बहुब्रीहि समास

‌1. अव्ययीभाव समास 

जिस समाज का पूर्व पद अव्यय हो या पूर्व प्रधान प्रधान हो वहां अव्ययीभाव समास कहते हैं। जैसे - बा, बे, यथा, प्रति, पर, भर, दर, अनु ।

अव्ययीभाव समास के उदाहरण -

1. बाकायदा  - कायदे के अनुरूप
2. बेफायदा   - बिना फायदे के
3. यथाशक्ति  - शक्ति के अनुसार
4. परोक्ष       - अक्षि से परे
5. दरअसल   -  असल में
6. हाथों हाथ  - हाथों ही हाथ
7. पल पल     - पल  पल
8. धीरे धीरे    -  धीरे धीरे
9. बीचों बीच  - बीचों बीच


2. तत्पुरुष समास 

जिस समास का पूर्व पद गौण तथा उत्तर प्रधान हो तत्पुरुष समास कहलाता है।

तत्पुरुष समास परसर्गो (कारक) के आधार पर 6 प्रकार का होता है-
  1. कर्म तत्पुरुष (को)
  2. करण तत्पुरुष (से )
  3. संप्रदान तत्पुरुष (के लिए)
  4. अपादान तत्पुरुष (से -अलगाव)
  5. संबंध तत्पुरुष  (का के की रा रे री ना ने नी )
  6. अधिकरण तत्पुरुष (में पर)

तत्पुरुष समास के उदाहरण

कर्म तत्पुरुष के उदाहरण- 

1. स्वर्ग प्राप्त ➡ स्वर्ग को प्राप्त
2. गगनचुंबी  ➡ गगन को चूमने वाला
3. मृत्युंजय   ➡ मृत्यु को जीतने वाला
4. विशंभर   ➡  विश्व को भरने वाला

करण तत्पुरुष के उदाहरण-

1. जन्मांध   ➡ जन्म से अंधा 
2. मनचाहा  ➡ मन से चाहा 
3. छुधातुर।  ➡ छुधा  से आतुर

सम्प्रदान तत्पुरुष के उदाहरण

1. पुस्तकालय  ➡  पुस्तक के लिए आलय
2. बैलगाड़ी     ➡   बैल के लिए गाड़ी 
3. गुरूदक्षिणा  ➡ गुरु के लिए दक्षिणा

अपादान तत्पुरुष के उदाहरण

1. नेत्रहीन      ➡  नेत्र से हीन 
2. पथभ्रष्ट      ➡  पथ से भ्रष्ट 
3. देशनिकाला ➡  देश से निकाला 
4. ऋणमुक्त     ➡  ऋण से मुक्त

संबंध तत्पुरुष के उदाहरण

1. भारतरत्न     ➡  भारत का रत्न 
2. राज आज्ञा   ➡ राजा की आज्ञा 
3. चंद्रोदय       ➡   चंद्र का उदय 
4. घुड़दौड़       ➡ घोड़ों की दौड़ 
5. राजपुत्र      ➡ राजा का पुत्र 
6. देशरक्षा      ➡   देश की रक्षा

अधिकरण तत्पुरुष के उदाहरण

1. आत्मविश्वास   ➡ आत्मा पर विश्वास
2. घृतान्न            ➡ घी में पका अन्न
3. आपबीती       ➡ आप पर बीती
4. मनुश्रेष्ठ          ➡ मुनियों में श्रेष्ठ
5. हरफनमौला   ➡  हर फन में मस्त

3. कर्मधारय समास 

कर्मधारय समास में प्रथम पद अप्रधान तथा उत्तर पद प्रधान होता है। इसमें ‌‌‌‌‌‌‌‌‌विशेष्य तथा विशेषण होता है। 

कर्मधारय समास के उदाहरण-

1. पुरुषोत्तम  ➡ पुरुषों में उत्तम
2. ऋषिवर    ➡ ऋषियों में श्रेष्ठ
3. लालमणि  ➡ लाल है जो मणी
4. नीलगाय   ➡ नीली है जो गाय
5. देहलता    ➡ देह रूपी लता

4. द्विगु समास 

इस समास की सबसे बड़ी विशेषता पूर्व पद संख्यावची होता है।

द्विगु समास के उदाहरण-

1. अट्ठनी   ➡ आठ आनों का समूह
2. चवन्नी   ➡ चार आनों का समूह
3. तिराहा  ➡ तीन राहों का समूह
4. चौराहा  ➡ चार राहों का समूह
5. पंजाब  ➡ पांच नदियों का समूह

5. द्वंद्व समास

दोनों पद प्रदान होते हैं। विग्रह करने पर - और, एवं, या, अथवा शब्द लगता है उसे द्वंद समास कहते हैं।

द्वंद्व समास के उदाहरण-

1. माता-पिता   ➡ माता और पिता
2. तन-मन       ➡ तीन और मन
3. ज्ञान-विज्ञान  ➡ ज्ञान और विज्ञान
4. धनुर्बाण       ➡  धनुष और बाण
5. दो चार       ➡ दो या चार
6. सुरासुर      ➡ सुर या असुर

द्वंद समास के प्रकार 

1. इतरेतर द्वंद्व   (और)
2. वैकल्पिक द्वंद्व (या) इसे एकशेष द्वंद्व समास भी कहते हैं।
3. समाहार द्वंद्व - 1 से 10 तक की संख्याओं को छोड़कर एवं दस से भाज्य संख्याओं छोड़कर अन्य सभी संख्यावाची पदों में समाहार द्वंद्व समास होता है।
पच्चीस - पांच और बीस का समाहार
अडतीस - आठ और तीस का समाहार
चौबीस - 4 और 20 का समाहार
एक सौ दस - एक सौ और दस का समाहार 

6. बहुब्रीहि समास

इस समास में अन्य पद प्रधान होता है।

बहुब्रीहि समास के उदाहरण -

1. चंद्रशेखर - चंद्र हैं जिसके सीस पर
2. वीणापाणि - वीणा है जिनके हाथ में 
3.‌ चतुर्भुज -  चार है भुजाएं जिनकी
4. दशानन - दस है आनन जिनके
5. धनश्याम - घन हैं श्याम के समान
6. एकदंत  - एक दंत है जिसका 

नञ समास (तत्पुरुष)

जिस समास का पहला पद निषेधात्मक हो उसे नञ समास कहते हैं।

अभाव   ➡ न भाव
अन्याय  ➡ न न्याय
अधर्म    ➡ न धर्म
अयोग्य  ➡ न‌ योग्य 

विगत वर्षों में समास से पूछे गये प्रश्न

1. 'युद्ध में स्थिर रहने वाला' किस समास का विग्रह पद है ?
A. करण तत्पुरुष
B. अलुक तत्पुरुष
C. सम्प्रदान तत्पुरुष
D. सम्बन्ध तत्पुरुष
Ans - अलुक तत्पुरुष

2. निम्नलिखित में से कौन‌- सा शब्द बहुब्रीहि समास का उदाहरण है ?
A. त्रिभुज
B. दशानन
C. नवरात्र
D. त्रिलोक
Ans- दशानन

3. अष्टाध्यायी में कौन समास है ?
A. बहुब्रीहि
B. द्विगु
C. कर्मधारय
D. तत्पुरुष
Ans- बहुब्रीहि

4. निम्नलिखित में से कौन सा कर्मधारय समास है ?
A. नीलगगन
B. त्रिफला
C. पतझड़
D. गांव-शहर 
Ans- नीलगगन

5. धीरे धीरे में समास है -
A. द्वंद्व
B. अव्ययीभाव
C. कर्मधारय
D. द्विग 
Ans-अव्ययीभाव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ