अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2023
अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2023 बुल्गारियाई लेखक "जार्जी गोस्पोडिनोव" ( Georgi Gospodinov) को यह पुरस्कार दिया गया। यह मुस्कान लंदन में एक समारोह में 2023 के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई थी। कि यह पुरस्कार बुल्गारियाई लेखक "जार्जी गोस्पोडिनोव" को उनके उपन्यास 'टाइम शेल्टर' के लिए यह पुरस्कार दिया गया। इस उपन्यास का इंग्लिश में अनुवाद एंजेला रोडेल ने किया है।
➤ अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाला यह उपन्यास (टाइम शेल्टर) मूल रूप से पहला बुल्गारियाई में प्रकाशित पहला उपन्यास बन गया है।
➤ अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2022 एक भारतीय महिला गीतांजलि श्री को उनके उपन्यास 'रेत समाधि' को दिया गया था।
➤ टाइम शेल्टर ने इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल 5 उपन्यासों को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता है।
उपन्यास- टाइम शेल्टर के बारे में -
- यह उपन्यास एक ऐसे क्लिनिक की कल्पना करता है जो अतीत को फिर से बनाता है, जिसमे इसकी हर मंजिल को एक अलग दशक के तौर पर दिखाया गया है।
- इस उपन्यास का मकसद मनोविकार (अल्जाइमर रोग) से पीड़ित लोगों को उनकी यादों को फिर से ताजा करने में मदद करना है, जो पुरानी बातें भूल चुके हैं।
- यह उपन्यास 25 भाषाओं में अनुवादित हो चुका है।
- इस उपन्यास के लेखक जार्जी गोस्पोडिनोव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात बुल्गारियाई लेखक हैं।
अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के बारे में -
- इसकी शुरुआत 2005 में मैन बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में हुई।
- यह पुरस्कार प्रतिवर्ष ऐसे रचना के लिए दिया जाता है जिसका अंग्रेजी भाषा में अनुवाद किया गया हो और इंग्लैंड या आयरलैंड में प्रकाशित किया जा चुका हो।
- यह एक धर्मार्थ फाउंडेशन, कैंकस्टार्ट द्वारा प्रायोजित है।
- यह अंग्रेजी भाषा के लिए विश्व का एक अग्रणी और प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कार है।
- या दुनिया भर के उन उपन्यासों को मान्यता देता है जिन का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया हो।
- इसमें पुरस्कार स्वरूप £50,000 (करीब $62000) राशि लेखक और अनुवाद करने वाले के बीच समान रूप विभाजित किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2022 भारतीय लेखिका गीतांजलि श्री को उनके उपन्यास रेत समाधि को दिया गया था।
बुल्गारिया देश के बारे में -
राजधानी - सोफिया
करेंसी - लेव
राष्ट्रपति - रूमन रादेव
प्रधानमंत्री - गालाब दोनेव
यह भी पढ़ें -
0 टिप्पणियाँ