इस पोस्ट में हम बात करेंगे भारत के प्रमुख जनजातियों के बारे में भारत में जनजातियों की जनसंख्या किसकी हैं, तथा भारत में कितनी जनजातियां पायी जाती हैं, भारत में जनजातियों का वर्गीकरण, Tribes of India State Wise जनजातियों के बारे में हम देखेंगे तथा कुल कितनी जनजातियां हैं। इसी से सबंधित बनने वाले प्रश्नों को देखेंगे।
भारत की प्रमुख जनजातियां
- भारत में लगभग 500 प्रकार की जनजातियां (Tribes) पायी जाती हैं।
- राज्य की कुल जनसंख्या में जनजातीय जनसंख्या का सर्वाधिक अनुपात मिजोरम (94.4%) है जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में लक्ष्यदीप में सर्वाधिक जनजातीय प्रतिशत (94.8) है
- भारत में सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या गोंड की है।
- तथा दूसरे व तीसरे स्थान पर संथाल जनजाति एवं भील जनजाति आते हैं।
- देश की कुल जनसंख्या के 8.6 % लोग अनुसूचित जनजाति के हैं।
- सर्वाधिक जनजातियां प्रतिशत में नागालैंड मिजोरम अरुणाचल प्रदेश एवं दादर नगर हवेली में अपने राज्य का लगभग कुल जनसंख्या का 60% पाई जाती हैं।
- कुल जनजाति जनसंख्या की दृष्टि से घटते क्रम में – मध्यप्रदेश > महाराष्ट्रा > ओडिशा > राजस्थान।
भारत की प्रमुख जनजातियों की सूची
मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की प्रमुख जनजातियां
➤ मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में निम्नलिखित जनजातियां पाई जाती हैं- हिल – मारिया, मुरया, डण्डामी, गोण्डा, बैगा, परजा, भटरा, अगरिया, भील, सहरिया, हलवा, कोरवा आदि।
उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियां
➤ उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में निम्नलिखित जनजातियां पाई जाती हैं – थारू, भोटिया, जौनसारी, भोक्सा, राजी, खासा, भुईयां, खरवाड़, मांझी, कोल आदि।
झारखंड की प्रमुख जनजातियां
➤ झारखंड की प्रमुख जनजातियां- मुंडा बिरहोर, ओरांव, खरिया, तमरिया संथाल पहाड़िया आदि हैं।
ओडिसा की प्रमुख जनजातियां
➤ उड़ीसा की प्रमुख जनजातियां- जुआंग, संवारा, खरिया, खोण्ड, कान्ध आदि जनजातिया पायी जाती हैं।
हिमाचल प्रदेश की प्रमुख जनजातियां
➤ हिमाचल प्रदेश की प्रमुख जनजातियां- गद्दी, गुज्जर, किन्नर आदिम जातियां पाई जाती हैं।
राजस्थान की प्रमुख जनजातियां
➤ राजस्थान की प्रमुख जनजातियां इस प्रकार से हैं- मीणा, कटोरिया, गरासिया, आदि जनजातियां पाई जाती हैं।
मेघालय की प्रमुख जनजातियां
➤ मेघालय की प्रमुख जनजातियां किस प्रकार से हैं- गारो खासी जयंतिया हमार आदि।
नागलैंण्ड की प्रमुख जनजातियां
➤ नागालैंड की प्रमुख जनजातियां- अंगामी नागा, सिंतेंग नंगा, सेमा नागा, कोन्याक नागा, आदि जनजातियां पाई जाती हैं।
मिजोरम की प्रमुख जनजातियां
➤ मिजोरम की प्रमुख जनजातियां- मिजो, लखेरा, पावो, लुशाई, आदि जनजातियां पाई जाती हैं।
मणिपुर की प्रमुख जनजातियां
➤ मणिपुर में मुख्य रूप से इस प्रकार की जनजातियां पाई जाती हैं- कुक्की लेपचा आदि जनजातिया पाई जाती हैं।
त्रिपुरा की प्रमुख जनजातियां
➤ त्रिपुरा की प्रमुख जनजातियां- भूटिया चकमा गारो कुकी आदि जनजातिया पाई जाती हैं।
पश्चिम बंगाल की प्रमुख जनजातियां
➤ पश्चिम बंगाल की प्रमुख जनजातियां- बिरहोर, लेपचा, असुर, भूमिज, लोधा, महाली, मालपहाड़िया, पोलिया , आदि जनजातियां पाई जाती हैं।
असम की प्रमुख जनजातियां
➤ असम की प्रमुख जनजातियां किस प्रकार से हैं- चकमा, मिकिर, कचारी, बोरो, आदि जनजातियां पाई जाती हैं।
अरूणाचल प्रदेश की प्रमुख जनजातियां
➤ अनाचल प्रदेश में इस प्रकार की जनजातियां पाई जाती हैं – अप्तानी, मिशमी, डफला, मिरी, आका, सिंगपों, खामती आदि जनजातियां पाई जाती हैं।
अंडमान निकोबार की प्रमुख जनजातियां
➤ अंडमान एवं निकोबार की प्रमुख- ग्रेट अंडमानी, निकोबारी, ओगों, जारवा, शैंपेन, सेंटेनलीज आदि जनजातिया पायी जाती हैं।
तमिलनाडु की प्रमुख जनजातियां
➤ तमिलनाडु की प्रमुख जनजातियां- टोडा, कोटा, कुरुम्बा, बड़ागा, आदि जनजातिया पाई जाती हैं।
केरल की प्रमुख जनजातियां
➤ केरल की प्रमुख जनजातियां- इरूला, कुरंबा, बडागा, इत्यादि जनजातियां पाई जाती हैं।
आंध्रप्रदेश की प्रमुख जनजातियां
➤ आंध्र प्रदेश की प्रमुख जनजातियां – चेंचू, येनाडी, कुरूम्बा, खोण्ड, बगडाज, कोया वगोटा, आदि
यह भी पढ़ें –