उत्तर प्रदेश में होगी नई 17000 शिक्षक भर्ती 2022 | New 17000 Teachers vacancy in UP 2022

हैलो दोस्तों, इस‌ पोस्ट में बात करेंगे उत्तर प्रदेश में 17000 शिक्षक भर्ती (UP  17000 Teachers vacancy) के बारे में। जैसा कि बेसिक शिक्षा मंत्री माननीय सतीश द्विवेदी के द्वारा बताया गया कि प्रदेश में नई 17000 शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द ही निकाला जाएगा। ये रिक्त पद 68500 व 69000 की भर्ती के शेष बचे हुए पद हैं।
उत्तर प्रदेश में  होगी नई 17000 शिक्षक भर्ती 2022 |  New 17000  Teachers vacancy in UP 2022

नई शिक्षक भर्ती (2022) का कब तक जारी होगा विज्ञापन-

उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में प्रदेश की योगी सरकार किसी को निराश करना नहीं चाहती है। ऐसे में ये जो 17000 नये पदों की घोषणा की है। ऐसे में सरकार इसका विज्ञापन अचार संहिता के पहले ही जारी करने की तैयारी में है।

नई शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 का पाठ्यक्रम 

नई शिक्षक भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम (SUPER TET NEW SYLLABUS 2022)में कोई भी बदलाव नहीं होगा। पाठ्यक्रम वही रहेगा जो 69000 भर्ती के समय था। क्योंकि की नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार नई शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नये आयोग की गठन की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक शिक्षक भर्ती आयोग का गठन नहीं किया गया है। इससे साफ है कि यह भर्ती परीक्षा PNP ही कराएगा। 69000 प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के समय यह पाठ्यक्रम था।
विषय प्रश्नों की संख्या मार्क
भाषा हिंदी संस्कृत तथा अंग्रेजी 40 40
विज्ञान 10 10
गणित 20 20
पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन 10 10
शिक्षण कौशल 10 10
बाल मनोविज्ञान 10 10
सामान्य ज्ञान / समसामयिकी 30 30
तार्किक ज्ञान 5 5
सूचना तकनीकी 5 5
जीवन कौशल / प्रबन्धन एवं अभिवृति 10 10
योग 150 150
See also  UPTET Syllabus 2021 in hindi | देखें UPTET 2021 का पाठ्यक्रम क्या है

आशा करता हूं मेरे द्वारा उपलब्ध कराइए नई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। आप शिक्षक भर्ती परीक्षा के नोट्स बनाने के लिए या और जानकारी पाने के लिए www.teachersadda247.info को visit करते रहें या हमें सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते हैं।