व्हिटली अवार्ड विजेता चारूदत्त मिश्रा | Green Oscar award 2022

 

व्हिटली अवार्ड विजेता चारूदत्त मिश्रा | ग्रीन आस्कर अवार्ड 2022

 भारत में स्नो लेपर्ड कंजर्वेशन एक्सपर्ट चारुदत्त मिश्रा को 2022 के ग्रीन आस्कर अवार्ड (Whitley gold Award 2022) से सम्मानित किया है। यह पर्यावरण क्षेत्र का सबसे बडा पुरस्कार है और इसलिए यह भारत के लिए विशेष उपलब्धि भी है। चारूदत्त मिश्रा को 12 स्नो लेपर्ड रेंज कंट्री जिसमें भारत, अफगानिस्तान, रूस और चीन भी शामिल हैं, में स्नो लेपर्ड के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण काम करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार लंदन की राजकुमारी एनी ने रायल ज्योग्राफीक सोसायटी में चारूदत्त मिश्रा को सम्मानित किया।

व्हिटली अवार्ड 2022 (ग्रीन आस्कर अवार्ड)

व्हिटली अवार्ड के लिए ऐसे लोगों को दिया जाता है जो जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। चारूदत्त मिश्रा को यह पुरस्कार स्नोलेपर्ड के संरक्षण में स्थानीय लोगों की सहभागिता को सुनिश्चित कर काम किया। चारूदत्त मिश्रा को वर्ष 2005 में Whitley Fund Nature (WFN) अवार्ड भी मिल चुका है। चारूदत्त मिश्रा Nature Conservation Foundation के सह संस्थापक भी हैं। जोकि यह बेंग्लुरू में स्थित है।
वर्ष 2021 का व्हिटली अवार्ड नागालैंड के व्यक्ति नुक्लू फोम को दिया गया था। नुक्लू फोम सैमहिग्गीनाबाॅटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्व विद्यालय के शोध छात्र हैं। यह पुरस्कार उन्हें नागालैंड में प्रतिवर्ष आने वाले प्रवासी पक्षी अमूर फाॅल्कन को वहां के स्थानीय शिकारियों से बचाने के लिए तथा वहां एक जैव विविधता शांति गलियारे की स्थापना के लिए दिया गया था। व्हिटली अवार्ड जमीनी स्तर पर जैव विविधता संरक्षण के लिए दुनिया के प्रमुख पुरस्कारों मे से एक है और हर साल लोगं को सम्मानित किया जाता है।

ग्रीन आस्कर अवार्ड में पुरस्कार स्वरूप 40 हजार पौंड की धनराशि प्रत्येक विजेता को प्रदान की जाती है, लेकिन चारूदत्त मिश्रा को यह धनराशि 1 लाख पौंड दी गई।

 

See also  Ecology and ecosystem most imp question for TET Exam

यह भी पढ़ें ->>

कामनवेल्थ गेम्स 2022, विजेताओं की सूची 

व्हिटली अवार्ड से बनने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न FAQ

प्रश्न 1.  व्हिटली पुरस्कार (ग्रीन आस्कर अवार्ड) की स्थापना कब हुई ?
उत्तर – इस पुरस्कार की स्थापना एडवर्ड व्हिटली द्वारा सन् 1994 में की गई।
प्रश्न 2.  व्हिटली अवार्ड विजेता को कितनी धनराशि प्रदान की जाती है ?
उत्तर – व्हिटली अवार्ड विजेता को 40 हजार पौंड की धनशाशि प्रदान की जाती है।
प्रश्न 3. भारत का पहला व्यक्ति ‘व्हिटली अवार्ड’ विजेता कौन है ?
उत्तर – संजय गुब्बी
प्रश्न 4. पूर्णिमा बनर्जी को किस वर्ष तथा किस क्षेत्र में योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया ?
उत्तर – पूर्णिमा देवी को वर्ष 2017 में यह पुरस्कार ग्रेटर एडजुडेंट कंजर्वेशन के संरक्षण तथा हरगिला आर्मी के स्थापना के लिए दिया गया।