द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu’s biography

भारत की 15 वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू


#Darupadi murmu jevani #द्रौपदी मुर्मू जीवनी #द्रौपदी मुर्मू हस्बेंड नेम #द्रौपदी मुर्मू एजुकेशन #भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति #द्रौपदी मुर्मू पहली बार विधायक कब बनी #द्रौपदी मर्मू  किस राज्य से संबंधित हैं।

Advertisements

 द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

img_20220622_153005-3145690
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू के बारे में –

द्रौपदी मुर्मू जी को भारत की NDA सरकार द्वारा राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया है, उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार श्री जगदीप धनखड़ जी को घोषित किया गया है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज डिस्ट्रिक्ट के एक जनजातीय परिवार में हुआ। यह संथाल जनजातीय समूह से संबंध रखती हैं। इनके पिता का नाम ‘बिंरची नारायण टुडू’ है। द्रौपदी मुर्मू की शादी ‘श्यामचरण मुर्मू से हुई शादी के कुछ वर्ष बाद इनके पति का निधन हो गया। द्रौपदी मुर्मू की एक पुत्री है। 
नाम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 
माता-पिता बिंरची नाश्राक्षण मुर्मू 
जन्म 20 जून 1958
बच्चे इति श्री मुर्मू (पुत्री)
धर्म हिन्दू
जाति अनुसूचित जनजाति 
नागरिकता भारतीय 
राजनीतिक पार्टी बीजेपी 
पेशा राजनीतिक 
संबंधित राज्य  ओडिसा 
संबंधित जिला मंयूरभंज 
सर्वोच्च पद राष्ट्रपति 

द्रौपदी मुर्मू की शैक्षणिक योग्यता 

द्रौपदी की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव बैदापोसी में ही हुई तथा उन्होने स्नातक रामा देवी महिला कॉलेज भुवनेश्वर से किया। इस काॅलेज से उन्होंने कला में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। तथा 1994 से 1997 तो श्री अरबिंदो‌ इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर रायरंगपुर में शिक्षक के पद पर कार्य किया।
 

राजनैतिक कैरियर की शुरूआत 

वर्ष 2000 से 2004 तक ओड़िशा सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग को संभाला तथा वर्ष 2002-2007 तक भाजपा एसटी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रहीं उसके बाद वर्ष 2007 में ओड़िशा सरकार में विधायक रहीं। अपने पद का सदुपयोग तथा अच्छे कार्य के लिए ओड़िशा सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए ‘नीलकंठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। वर्ष 2013-15 तक एसटी मोर्चा, भाजपा की कार्यकारिणी सदस्य रहीं। वर्ष 2015 से 2021 तक झारखंड की माननीय राज्यपाल रहीं। अब भारत की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित की गई है। अगर वो राष्ट्रपति का चुनाव में विजयी होती  है तो वो भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होगी।
FAQ’s
Q-1 द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या है ?
Ans- द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम ‘श्यामचरण मुर्मू’ है, जो अब इस दुनिया में नहीं है।
Q-2 द्रौपदी मुर्मू का जन्म कब और कहां हुआ ?
Ans- द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज जनपद के बैदापोसी गांव में हुआ।
Q-3 द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल कब बनी ?
Ans- वर्ष 2015 में द्रौपदी मुर्मू जी को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया ?
Q-4 द्रौपदी मुर्मू कौन हैं
Ans- वर्ष 2022 के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार हैं।

x

Advertisements

Leave a Comment