UPTET/MPTET EXAM 2021: वर्णमाला से संबंधित महत्वपूर्ण 30 प्रश्न

 हिंदी वर्णमाला से संबंधित 30 महत्वपूर्ण प्रश्न

1- जिन शब्दों के अंत में ‘अ’ आता है उन्हें क्या कहते हैं?
A- अनुस्वार
B- अयोगवाह
C- अंतस्थ
D- अकारांत
Ans-(D) अकारांत
2- कौन स्वर नहीं है?
A- अ
B- ए
C- उ
D- ब
Ans-(D) ब
3- निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण घोष है?
A- प
B- ट
C- द
D- फ
Ans-(C) द
4- वर्णमाला किसे कहते हैं?
A- शब्द समूह को
B- व्यवस्थित वर्ण समूह को
C- शब्द गणना को
D- वर्ण समूह को
Ans-(B) व्यवस्थित वर्ण समूह को
5- निम्नलिखित में से कंठ ध्वनियां कौन सी हैं?
A- क, ख
B- य, र
C- च, ज
D- ट, ण
Ans-(A) क, ख
6- निम्नलिखित में से उच्चारण स्थान के आधार पर मूर्धन्य व्यंजन बताइए?
A- ग, घ
B- ज, झ
C- ड, ढ
D- प, फ
Ans-(C) ड, ढ
7- निम्नलिखित में से अल्पप्राण वर्ण कौन से हैं?
A-अ, आ 
B- क, ग
C- थ, ध
D- फ, भ
Ans-(B) क, ग
8- निम्नलिखित शब्दों में से नवीन विकसित ध्वनियां कौन सी हैं?
A- ख, ग
B- उ, ऊ
C- ऐ, औ
D- श, ष
Ans-(A) ख, ग
9- निम्नलिखित में से कौन सा घोष वर्ण है?
A- ख
B- च
C- म
D- छ
Ans-(C) म
10- निम्नलिखित में से एक वर्ण व्यंजन नहीं है?
A- उ
B- ख
C- र
D- य
Ans-(A) उ
11- हिंदी भाषा में मूलतः वर्णों की संख्या कितनी मानी गई है?
A- 50
B- 51
C- 52
D- 53
Ans-(C) 52
12- निम्नलिखित में से अघोष वर्ण कौन सा है?
A- ब 
B- ह
C- ज
D- स
Ans-(D) स
13- निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण उच्चारण की दृष्टि से दंत्य नहीं है?
A- न
B- ट
C- त
D- द
Ans-(B) ट
14- हिंदी वर्णमाला के स्वरों की कुल संख्या कितनी है?
A- 10
B- 12
C- 11
D- 13
Ans-(C) 11
15- खड़ी पाई वाले व्यंजनों का संयुक्त रूप कैसे बनाया जाना चाहिए?
A- विसर्ग लगाकर
B- खड़ी चौपाई को हटाकर
C- दो खड़ी पाई लगा कर
D- दो स्वर लगाकर
Ans-(B) खड़ी चौपाई को हटाकर
16- निम्नलिखित में से कौन सा ‘ट’ वर्ग का नहीं है?
A- ठ
B- ण
C- ढ
D- घ
Ans-(D) घ
17- हिंदी वर्णमाला में व्यंजनों की संख्या कितनी है?
A- 32
B- 33
C- 34
D- 35
Ans-(B) 33
18- किस शब्द में ‘ऋ’ स्वर नहीं है?
A- कृपा
B- कृष्णा
C- दृष्टि
D- आज
Ans-(D) आज
19- हिंदी की ‘श’ ध्वनि है?
A- मूर्धन्य
B- तालव्य 
C- दंत्य
D- कंठ
Ans-(B) तालव्य
20- निम्न में से कौन सा शब्द अमात्रिक है?
A- कारखाना
B- अमिताभ
C- चहचहाना
D- कलरव
Ans-(D) कलरव
21- अयोगवाह कहा जाता है?
A- विसर्ग को
B- महाप्राण को
C- अल्पप्राण को
D- संयुक्त व्यंजन को
Ans-(A) विसर्ग को
22- प्रयत्न के आधार पर ‘ल’ किस प्रकार की ध्वनि है?
A- पार्श्विक
B- उत्क्षिप्त
C- प्रकंपित
D- संघर्षशील
Ans-(A) पार्श्विक
23-‘घ’ का उच्चारण स्थान कौन-सा है?
A- मूर्धन्य
B- कंठ
C- तालु
D- दंत
Ans-(B) कंठ
24- भाषा की सार्थक लघुतम इकाई है?
A- शब्द
B- पद
C- ध्वनि 
D- वाक्य
Ans-(C) ध्वनि
25- इनमें से कौन सा वर्ण स्पर्श व्यंजन नहीं है?
A- क
B- च
C- ट
D- य
Ans-(D) य
26- निम्नलिखित में से दंतव्य वर्ण है?
A- य
B- च्
C- त्
D- उ
Ans-(C) त्
27- वर्णमाला किसे कहेंगे-
A- शब्द समूह को
B- वर्णों के संकलन को
C- शब्द गणना को
D- वर्णों के व्यवस्थित समूह को
Ans-(D) वर्णों के व्यवस्थित समूह को
28- निम्न में अर्ध स्वर कहलाता है?
A- य
B- प
C- र
D- ल
Ans-(A) य
29- निम्नलिखित में से कौन सा स्वर संवृत है?
A- आ
B- औ
C- इ
D- ऐ
Ans-(C) इ
30- निम्न में से कौन सा व्यंजन पार्श्विक है?
A- श
B- ल
C- झ
D- य
Ans-(B) ल
See also  पर्यावरण असंतुलन - मानव हस्तक्षेप का परिणाम

Leave a Comment