जरूर देखें UPTET 2019 में हिन्दी भाषा के 30 प्रश्नों का स्तर कैसा था

  

जरूर देखें UPTET 2019 में हिन्दी भाषा के 30 प्रश्नों का स्तर कैसा था

2019 में पूछें गये हिन्दी भाषा के प्रश्न


1. 'प्रयोजन' का समानार्थी शब्द नहीं है 
(1) हेतु
(2) लक्ष्य
(3) उद्देश्य
(4) नियोजन
Ans 4

2. ऋजु का विलोम शब्द है 
(1) त्रिकोण
(2) सरल
(3) सीधा
(4) वक्र
Ans 4
 
3. निम्नलिखित विकल्पों में किस विकल्प का विशेषण का निर्देश अशुद्ध है?
(1) दूसरा - क्रम वाचक
(2) ढाई-  अपूर्ण बोधक  
(3) 26 - पूर्ण बोधक
(4) वह नौकर - कोई विशेषण नहीं है
Ans 4

4. 'आप भला तो जग भला' वाक्य में सर्वनाम के किस भेद का बोध होता है
(1) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(2) निजवाचक सर्वनाम
(3) संबंधवाचक सर्वनाम
(4) प्रश्नवाचक सर्वनाम
Ans 2

5. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द पुल्लिंग है 
(1) कढ़ी
(2) चील
(3) संतान
(4) सरसों
Ans 3 व 2

6. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से डॉक्टर हरिवंश राय बच्चन की रचनाओं का सही अनुक्रम क्या है -
(1) मधुशाला, मधुबाला, मधुकलश, निशा निमंत्रण
(2) मधुकलश, मधुबाला, मधुशाला, निशा निमंत्रण
(3) निशा निमंत्रण, मधुशाला, मधुवाला, मधुकलश
(4) मधुबाला, मधुशाला, मधुकलश, निशानिमन्त्रण
Ans 1

7. सुमेलित कीजिए

1. हिंदी साहित्य सम्मेलन              A. 1893
2. काशी नागरी प्रचारिणी सभा      B. 1918
3. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा     C. 1910

       1     2      3
1)   C      B     A
2)   A      B     C
3)   C      A     B
4)   B      A     C
Ans- 3

8. तुलसीदास के रचनाकार हैं
(1) केशवदास   
(2) महादेवी वर्मा
(3) डॉक्टर रामविलास शर्मा 
(4) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
Ans 4

9. 'अन्या से अनन्या' आत्मकथा किसकी है
(1) प्रभा खेतान 
(2) मन्नू भंडारी
(3) उषा प्रियंवदा 
(4) सुषम देवी
Ans 1

10. 'प्रभु जी तुम चंदन हम पानी' किसका काव्य है
(1) दादू   
(2) कबीर
(3) रैदास 
(4) नानक
Ans 3

11. 'राम आम खाता है' मैं वाच्य का कौन सा रूप है
(1) भाववाचक  
(2) कर्मवाच्य
(3) कृतवाच्य 
(4) उभयवाचय
Ans 3

12.     रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून ।
           पानी गए न ऊबरे मोती मानस चून ।। 
इस दोहे में कौन सा अलंकार है -
(1) रूपक  
(2) उपमा
(3) श्लेष 
(4) उत्प्रेक्षा
Ans 3

13. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द शुद्ध है 
(1) चांद  
(2) अंगना
(3) अक्क 
(4) आंख
Ans 2

14. निम्न में से किस शब्द की वर्तनी सही है
(1) सम्निधि  
(2) संनिधि
(3) सन्निधि 
(4) सन्निधी
Ans 3

15. उपचारात्मक शिक्षण की सफलता निर्भर करती है
(1) समय व अवधि पर  
(2) भाषिक नियमों के ज्ञान पर
(3) उपचारात्मक शिक्षण की सामग्री पर 
(4) समस्याओं के कारणों की सही पहचान पर
Ans 4

16. 'घोंसले में चिड़िया है' मैं कौन सा कारक है
(1) संबंध कारक     
(2) अपादान कारक
(3) अधिकरण कारक 
(4) संप्रदान कारक
Ans 3

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर प्रश्न संख्या 47 एवं 48 के उत्तर दीजिए ?
 
गांधीवाद में राजनीतिक और आध्यात्मिक तत्वों का समन्वय मिलता है। यही इस वाद की विशेषता है। आज संसार में जितने भी वाद प्रचलित हैं वह प्रायः राजनैतिक क्षेत्र में सीमित हो चुके हैं। आत्मा से उनका संबंध विच्छेद होकर केवल वाह्य संसार तक उनका प्रसार रह गया है। मन की निर्मलता और ईश्वर निष्ठा से आत्मा को शुद्ध करना गांधीवाद की प्रथम आवश्यकता है। ऐसा करने से निस्वार्थ बुद्धि का विकास होता है और मनुष्य सच्चे अर्थों में जन सेवा के लिए तत्पर हो जाता है। गांधीवाद में सांप्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं है इसी समस्या को हल करने के लिए गांधीजी ने अपने जीवन का बलिदान कर दिया था।

17. उपयुक्त गद्यांश के आधार पर बताइए कि संसार के सारे बाद सीमित हैं
(1) सांप्रदायिकता तक    
(2) राजनीतिक क्षेत्र तक 
(3) धर्म तक
(4)  आत्मा तक 
Ans 2

18. उपयुक्त गद्यांश में गांधीवाद का आधार किसे बताया गया है
(1) जनसेवा और अध्यात्म को   
(2) राजनीतिक और अध्यात्मिक तत्व को
(3) राजनीतिक अध्यात्म और सांप्रदायिकता को
(4)  ईश्वर निष्ठा और मन की निर्मलता को    
Ans 2

19. कनुप्रिया के रचनाकार कौन है
(1) रांगेय राघव
(2) धर्मवीर भारती
(3) नागार्जुन
(4)  भगवती चरण वर्मा
Ans 2

20. प्लुत स्वर कौन सा है ?
(1) ओउम्
(2) अउम
(3) ओम
(4) ओम्
Ans 1

21. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द तद्भव है ?
(1) खेत
(2) त्रिकुटी
(3) नाथ
(4) प्रभु
Ans 1

22. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द देशज है ?
(1) लाश
(2) धड़ाम
(3) पतलून
(4) औरत
Ans 2

23. 'छछूंदर के सर पर चमेली का तेल' का क्या अर्थ है ?
(1) मिथ्या आडम्बर
(2) अयोग्य रजत को अच्छी चीज देना
(3) योग व्यक्ति को अच्छी चीज देना
(4) अधिक पाने की लालच करना
Ans 2

24. आपबीती शब्द में कौन सा समास है ?
(1) द्वद्व समास
(2) कर्मधारय समास
(3) तत्पुरुष समास
(4) द्विग समास
Ans 3

25. ऋग्वेद का संधि विच्छेद क्या है ?
(1) ऋक् + वेद
(2) ऋ + वेद
(3) ऋ्ग + वेद
(4) ऋ + गवेद
Ans 1

 निर्देश : दिया गये गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न संख्या 56 एवं 57 के सही विकल्प छाॅटिए ।
वरदंत की पंगति कुंद कली अधराधर पल्लव लोचन की ।
चपला चमकै घन बीच जगै छवि मोतिन माल अमोलन की ।।
घंघुरारि लटैं लटकैं मुख ऊपर कुण्डल लाल कपोलन की ।
निवछावर प्राण करैं तुलसी बलि जाऊं ललाइन बोलने की ।।

26. इस पद्यांश में कौन सा रस है ?
(1) वात्सल्य रस
(2) करूण रस
(3) शान्त रस
(4) श्रृगांर रस
Ans 1

27. उपरोक्त पद किस कवि का है ?
(1) कबीर
(2) जायसी
(3) तुलसी दास
(4) सूरदास
Ans 3

28. उच्चारण स्थान की दृष्टि से कौन सा विकल्प शुद्ध है
(1) स - दंत
(2) श - मूर्धन्य
(3) ष - ताल्वय
(4) च - कंठय्
Ans 1

29. निम्नलिखित में से कौन सा कथन अशुद्ध है ?
(1) विसर्ग कंठ वर्ण है
(2) हिंदी में 'ज्ञ' का उच्चारण परंपरा से भिन्न हो गया है
(3) दो महाप्राण व्यंजनों का उच्चारण एक साथ हो सकता है
(4) क्ष संयुक्त व्यंजन है
Ans 3

30. मेरे लड़के ने मेरी आज्ञा का पालन नहीं किया वाक्य में लड़के के विषय में कौन सा विकल्प अशुद्ध है 
(1) पुल्लिंग
(2) कर्ता
(3) एकवचन
(4) बहुवचन
Ans 4

यह भी पढ़ें -



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ